Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट सारण जिला क्रिकेट लीग में हिमांशु शर्मा का दोहरा शतक

सारण जिला क्रिकेट लीग में हिमांशु शर्मा का दोहरा शतक

by Khel Dhaba
0 comment

छपरा। शहर के राजेन्द्र स्टेडिज्म में चल रही सारण जिला क्रिकेट लीग में हिमांशु शर्मा (नाबाद 204) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत रोटरी रेड ने यूटोपिया क्लब मशरख को 338 रनों के भारी अंतर से पराजित किया।

रोटरी सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए हिमांशु शर्मा (नाबाद 204 रन, 86 गेंद) की शानदार बैटिंग की बदौलत 30 ओवर में सात विकेट पर 386 रन बनाये। पार्थ ने 35 और गजल ने 46 रन बनाये। विक्की ने 51 रन देकर 3 और सौरभ ने 74 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में यूटोपिया क्लब की टीम 15.5 ओवर में 48 रनों पर सिमट गई। सूरज ने 18, सागर ने 11 और अजीत ने 8 रन बनाये। अमित ने 5 रन देकर तीन और विकास ने 8 रन देकर तीन और गजल ने 11 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.