Monday, June 8, 2026
Home Slider वु लेई के गोल से एस्पानयोल ने बार्सिलोना से 2-2 को ड्रॉ पर रोका

वु लेई के गोल से एस्पानयोल ने बार्सिलोना से 2-2 को ड्रॉ पर रोका

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। बार्सिलोना को ला लीगा फुटबाल लीग के रोमांचक मुकाबले में तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहे एस्पानयोल से 2-2 से संतोष करना पड़ा।

चीन के वु लेई ने एस्पानयोल के लिये अंत में 88वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को अंक दिलाये। एस्पानयोल ने डेविड लोपेज की मदद से 23वें मिनट में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी।

लेकिन लुई सुआरेज ने 50वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को बराबरी दिलायी। इसके नौ मिनट बाद ही आर्टुरो विडाल ने गोल कर बार्सिलोना को 2-1 से आगे कर दिया।

सोलह मिनट पहले उसके खिलाड़ी फ्रेंकी डि जोंग को लाल कार्ड दिखाया गया जिससे एस्पानयोल के हौसले बुलंद हो गये और चीनी फारवर्ड वु लेई ने इसका फायदा उठाकर 88वें मिनट में गोल दाग दिया।

बार्सिलोना की टीम गोल अंतर के हिसाब से तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। लेकिन रियाल मैड्रिड पर उसकी दो अंक की बढ़त खत्म हो गयी जिसने गेटाफे पर 3-0 से शानदार जीत हासिल की। दोनों टीमों के 40-40 अंक हैं। एस्पानयोल 11 अंक से अंतिम 20वें स्थान पर है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.