Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर लीग में एसीसी जगदीशपुर 83 रनों से जीता

भोजपुर लीग में एसीसी जगदीशपुर 83 रनों से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को एसीसी जगदीशपुर ने न्यू करमटोला सीसी को 83 रनों से हराया। मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला के वरीय क्रिकेट खिलाड़ी संजय कुमार सिंह पूर्व मुखिया के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

टॉस जीत कर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी जगदीशपुर की टीम ने 217 रन बनाए। विभु पांडे में 46 रन, चंदन ने नाबाद 42 रन, रोशन ने 25 रन बनाये। अतिरिक्त से 46 रन बने। मुकेश, आशीष व शादाब ने दो-दो विकेट चटकाये।

217 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी न्यू करमटोला की टीम 134 रन ही बना सकी। शादाब में 38 एवं अंजनी ने 22 रन बनाए। अतुल ने तीन, विवेक में दो, असलम ने दो और चंदन ने 2 विकेट प्राप्त किए।

मैच के अंपायर प्रवीण कुमार एवं कुणाल कुमार थे जबकि स्कोरर की भूमिका में रत्नेश मौजूद थे। कल का मैच आरा क्रिकेट अकादमी और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज में खेला जाएगा। इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मनोज पाण्डेय ने दी।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.