Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट सहरसा जिला क्रिकेट लीग में मिल्लत सीसी विजयी

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में मिल्लत सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

सहरसा। सहरसा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उच्चतर विद्यालय धरहरा मुरादपुर में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में मिल्लत क्रिकेट क्लब ने नौहट्टा क्रिकेट क्लब को दो विकेट से पराजित किया।

मिल्लत क्रिकेट क्लब के कप्तान अदनान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लेते हुए नौहट्टा क्रिकेट क्लब को बल्लेवाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेवाजी करती हुईं नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाये। बबलू ने 18 रन (20 बॉल),परवेज हयात ने 10 रन (12 बॉल) एवं राजेश ने 10 रन (9 बॉल) रन बनाये। नव आनंद ने 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट, अदनान जिया ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट एवं विकी ने 3 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में मिल्लत क्रिकेट क्लब ने 17.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना कर मैच दो विकेट से जीत लिया। वलीउल्लाह ने 31 रन (36 बॉल), विक्की ने 17 रन (6 बॉल) और अनुभव ने 9 रन (12 बॉल) बनाये।

परवेज हयात ने 6.4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट,तौकीर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट,मक़बूल ने 2 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के इस मैच के अंपायर कुणाल चौधरी एवं मुरली मनोहर तथा स्कोरर सचिन कुमार थे।

इस मैच के सफल संचालन में राजकिशोर चौधरी,अशफ़ाक़ आलम,मो केशर, पुरुषोत्तम कुमार, मो अकबर, डॉ कपिलदेव कुमार, श्रवण, बमबम, युगेश, सोनू, गौरव करिया, ओम, डमरू, इंद्रजीत खेसारी, त्रिशूल, मुकेश, जयंत, विष्णु बनारसी इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights