Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट गया क्रिकेट लीग में मगध पैंथर 8 रन से जीता

गया क्रिकेट लीग में मगध पैंथर 8 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय गया कॉलेज खेल परिसर में चल रही विष्णु सिंह गया ए डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में मगध पैंथर ने राइजिंग स्टार को 8 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मगध पैथर ने सभी विकेट खोकर 85 रन बनाये। उज्जवल ने 25 रन बनाये। सुफियान खान ने 7 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिया।

राइजिंग स्टार की टीम 77 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जैसन सिंह ने 7 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिये। इस अवसर पर गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, सचिव पुलस्कर सिंह, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, विनय कुमार, विनय कुमार, कन्वेनर रजनीकांत, अरशद मौजूद थे। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी आयुष कुमार ने दी।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.