बांका। बिहार फुटबॉल संघ के तत्वावधान में बांका जिला फुटबॉल संघ की मेजबानी में रविवार से शुरू बिहार अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर मोइनुल हक कप के पहले मैच में जमुई ने शिवहर को 5-1 से पराजित किया।
इस मैच में जमुई की ओर से टोपलाल मरांडी ने खेल के 4वें और 54वें मिनट में गोल दागे। इसके अलारा अशोक मुर्मु ने 22वें, सिकंदर हांसदा ने 42वें और बंटी नंदन सिंह ने 63वें मिनट में गोल किया। मुकेश कुमार ने शिवहर की ओर से 29वें मिनट में एकमात्र गोल दागे।

मैच के मुख्य निर्णायक दिवाकर कुमार थे जबकि सहायक रेफरी मनोज कुमार और मोहन कुमार थे। चौथे निर्णायक संतोष कुमार पांडेय थे।