Friday, June 5, 2026
Home Slider गया जिला क्रिकेट : रवींद्र क्लब और यंगस्टर क्रिकेट क्लब विजयी

गया जिला क्रिकेट : रवींद्र क्लब और यंगस्टर क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

गया। शहर के गया कॉलेज खेल परिसर में खेले जा रहे विष्णु सिंह गया जिला क्रिकेट लीग में खेले गए मुकाबले में रवींद्र क्लब तरवां ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को 1 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीत कर राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के 36.3 ओवर में 142 रन बनाये। साकिर रहमान ने 40 रन, ओसामा खान ने 30 रन, रोहित त्रिपाठी ने 17 रन बनाये। एकांश ने घातक गेंदवाजी करते हुए 15 रन देकर 5 विकेट और हर्ष ने 22 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये।

जबाबी पारी खेलते हुए रवींद्र क्रिकेट क्लब तरवां की टीम ने लगातार गिरते हुए विकेटो के बीच रोमांच से भरे मुकाबले को 1 विकेट से जीत लिया। एकांश ने नाबाद 79 रन बनाये। शिवम सिंह ने 23 रन की पारी खेली। सुफियान खान ने 31 रन देकर 4 विकेट और लड्डू कुमार ने 22 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये।

विष्णु सिंह ए डिवीज़न क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला युवराज क्रिकेट अकादमी और यंगेस्टर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस युवराज क्रिकेट अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। युवराज क्रिकेट अकादमी की पूरी पारी 31.4 ओवर मे 126 पर ऑल आउट हो गयी। शशी हेन्रीक्स ने 27 रन, शांतनु ने 27 रन और आनंद ने 25 रन बनाये। ताबिश मासूम ने 7.4 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट और उत्तम ने 26 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये। जबाबी पारी खेलने उतरी यंगेस्टर क्रिकेट क्लब की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। विक्की ने 42 रन, सुजीत ने 37 रन और राज मंटू ने नॉट आउट 25रन बनाये। दीपक ने 2 विकेट और सन्नी ने 1 विकेट प्राप्त किये। ताबिश मासूम को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।

इस अवसर पर गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सिंह चुन्नू, सचिव पुलस्कर सिंह, संयुक्त सचिव मुकेश सिन्हा, एस नियाजउद्दीन, अशोक यादव, असद शाहीन, सुनील कुमार सिंह, रविकांत, विमल, विनय कुमार, प्रियंकर कुमार, मनोज यादव, राजू पांडेय आदि मौजूद थे। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी आयुष कुमार सिंह ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.