Saturday, June 13, 2026
Home Slider राष्ट्रीय एसजीएफआई गेम्स के लिए बिहार की शतरंज व फुटबॉल टीमें घोषित

राष्ट्रीय एसजीएफआई गेम्स के लिए बिहार की शतरंज व फुटबॉल टीमें घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। औरंगाबाद (महाराष्ट्र्र) में 27 नवम्बर से एक दिसम्बर तक आयोजित होने जा रही 45वीं राष्टद्द्रीय स्कूली शतरंज चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने हेतु बिहार टीम की घोषणा ऑल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने कर दी है।

ऑल इंडिया शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए सभी सदस्य हवाई मार्ग से महाराष्टद्द्र के लिए रवाना होंगे। कोच के रूप में राष्टद्द्रीय खिलाड़ी कुमार मिलन झा और रविन्द्र कुमार जा रहे हैं। खिलाडिय़ों के नाम-बालक : सुरोजंय दास, मो. रेयान, आयुष कुमार, कुमार सृजन, जगत कुमार, अमृत कुमार, चंद्र भूषण कुमार। बालिका-धान्वी कर्माकर, अभिश्री दीपू, वागीशा आनंद, पलक सिन्हा, अभिलाषा दीपू, ईशिता गुप्ता, मैनेजर-जय प्रकाश।

राष्ट्रीय अंडर-19 विद्यालय फुटबॉल टीम घोषित
पटना। राष्टद्द्रीय विद्यालय अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बिहार की टीम अंडमान निकोबार हवाई जहाज से रवाना हो गयी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अनुसार खेल विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद ने पाटलिपुत्र खेल परिसर से 18 सदस्यीय टीम को शुभकामनाएं देकर विदा किया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, टीम प्रभारी रजनीश पांडेय, प्रशिक्षक-दानिश अहमद मौजूद थे।
चयनित खिलाडिय़ों के नाम-अजीत कुमार, पीयूष कुमार (गोलकीपर), सरवर अली, बेतका किस्कु, अनिल टुटू, शत्रुघ्न कुमार, मो. शोएब, दीपक कुमार सिंह (सभी डिफेंडर), मोनू कुमार ठाकुर, मिथिलेश टुटू, इनोसेंट हेम्ब्रम, रिशु राज, सौरभ कुमार (मध्य लाइन), मो. शदाब, ऋतिक कुमार महतो, शिवम सिंह, बिटु कुमार प्रसाद, प्रिंस कुमार (सभी स्ट्राइकर)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.