Monday, June 8, 2026
Home Latest पैटिंसन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निलंबित किया

पैटिंसन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निलंबित किया

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को निलंबित कर दिया जिसके कारण वह यहां गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।

‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ के अनुसार, क्वि टोरिया के लिए खेल रहे पैटिंसन को क्विंसलैंड के खिलाफ शेफिल्ड शील्ड के मैच में सीए की आचार संहिता केदूसरे स्तर का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। पिछले 18 महीनों में उन्होंने तीसरी बार आचर संहिता का उल्लंघन किया था जिसके कारण उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा।

सीए ने एक बयान में कहा कि पैटिंसन ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है। पैटिंसन ने कहा, मैंने भावनाओं में बहकर गलती कर दी। मुझे समझ आ गया कि मैं गलत हूं और मैंने विपक्षी टीम एवं अम्पायर से माफी मांग ली। मैंने गलती की और उसका खामियाजा भुगतने के लिए भी तैयार हूं। पहला टेस्ट मैच यहां गुरुवार से खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.