Friday, February 20, 2026
Home Slider माधवजी प्रसाद क्रिकेट : बसावन पार्क और वाईबीसीसी सेमीफाइनल में

माधवजी प्रसाद क्रिकेट : बसावन पार्क और वाईबीसीसी सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। वाईसीसी राजेंद्रनगर के ग्राउंड पर आज से प्रारंभ हुए पांचवें माधवजी प्रसाद अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले व दूसरे क्वार्टरफाइनल में जीत दर्ज कर बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी और वाईबीसीसी गया की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
टूर्नामेंट के पहले क्वार्टरफाइनल में बसावन पार्क ने संत पॉल स्कूल को नौ विकेट से हराया। संत पॉल ने पहले खेलत हुए 37 रन पर ढेर हो गई। जवाब में बसावन के बल्लेबाजों ने एक विकेट पर 38 रन बना कर अपनी टीम को नौ विकेट से विजयी बना दिया। विजेता टीम के गेंदबाज आयुष पटेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जस्टिस गोपाल प्रसाद ने दिया।

टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टरफाइनल में वाईबीसीसी गया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बनाये। जवाब में नसीव क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 20 ओवर में 42 रन बना कर ढेर हो गई। फलस्वरुप यह मैच वाईसीसी गया ने 105 रन से जीत लिया। विजेता टीम के बल्लेबाज हर्ष को 66 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ कुमकुम सिन्हा ने दिया।

मैच प्रारंभ होने से पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कुम्हरारा विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आशीष सिन्हा, विजय कुमार नारायण चुन्नू, प्रणव पांडेय और जस्टिस गोपाल प्रसाद ने किया। सभी का स्वागत आयोजन सचिव संतोष कुमार ने किया।
संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
संत पॉल स्कूल : 14.2 ओवर में 37 रन पर ऑल आउट आयुष पटेल 4/0, अर्चित 4/3, अनिकेत 2/2
बसावन पार्क सीए : 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 38 रन, यश प्रताप 11, अनमोल 6, उत्कर्ष 1/5

दूसरा मैच

वाईबीसीसी गया-20 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन, हर्ष 66 रन, आर्यन 20 रन, अभिषेक 35 रन, उत्कर्ष 2/27, शौर्य 1/13
नसीव क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में 42 रन पर ऑल आउट हर्ष 4/4, आर्यन 2/7, निखिल 2/8

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights