Friday, June 5, 2026
Home Slider मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट : बिहार टीम में हुए तीन परिवर्तन

मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट : बिहार टीम में हुए तीन परिवर्तन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मुस्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के शेष तीन मैचों के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी है। वरीय चयन समिति (मेंस) के चेयरमैन जिशानुल यकीन ने मेल करके बताया है कि चयन समिति ने सभी सदस्यों की सहमति से टीम का चयन किया गया है।
टीम में कुल तीन परिवर्तन किये गए है, जिसमे शशीम राठौर, विवेक कुमार और विपुल कृष्णा के स्थान पर विजय भारती, हर्ष विक्रम और अभिजीत साकेत को टीम में शामिल किया गया है। टीम के कप्तान आशुतोष अमन तो मो. रहमतुल्लाह को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम इस प्रकार है.
1. आशुतोष अमन (कप्तान), 2. मो रहमतुल्लाह(उपकप्तान), 3. बाबुल कुमार, 4. शिवम् कुमार, 5. सरफराज अशरफ, 6.अभिजीत साकेत, 7. शशि शेखर, 8. हर्ष विक्रम सिंह, 9. अशफान खान, 10. अंशुमान गौतम, 11. विजय भारती, 12. राजेश सिंह, 13. इशान रवि, 14. कुणाल, 15. प्रशांत सिंह।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.