Friday, June 5, 2026
Home Slider मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट : क्लासिक को दिशा ने हराया

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट : क्लासिक को दिशा ने हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग बी डिवीजन में रविवार को खेले गये मैच में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। वहीं जिला स्कूल मैदान में तेजस क्रिकेट क्लब के मैदान में नहीं आने के कारण आइसीए लायन को वाक ओवर देने का निर्णय लिया गया।

कांटी हाईस्कूल मैदान में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्लासिक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19 ओवर में 95 रन बना कर आउट हो गयी। रवि ने 28 रनों का योगदान दिया। विक्रम ने 16 और शाश्वत 13 रन बनाए। गुडडू ने चार विकेट झटके। विवेक और कवच ने दो- दो तथा दिपांश और हर्ष ने एक एक विकेट प्राप्त किया।

जबाब में दिशा एकेडमी ने उतार चढाव भरा मुकाबला 15.4 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऋतु ने 18,विकास ने 17 और दिपांस ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को रोमांचक मुकाबले में जीत दिला दी। नवीन ने तीन, रवि ने दो तथा कार्तिक व शाश्वत ने एक एक विकेट प्राप्त किया। मैच के अंपायर मनोज कुमार और राहुल कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.