पटना। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग में आज संपन्न हुई बिहार राज्य अंतर जिला विद्यालय बालिका एथलेटिक्स चैंपियनशिप का ओवारऑल खिताब मेजबान पटना ने 66 अंक लेकर जीता, जबकि एकलव्य भागलपुर 58 अंक लेकर उप विजेता बना।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के वार्षिक खेल कार्यक्रम के आलोक में आयोजित हुई इस चैंपियनशिप के अंतिम दिन आयोजित हुए सभी आयु वर्ग बालिका अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 का 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौड़ में बालिका अंडर-14 और अंडर-19 का गोल्ड पटना ने जीता। जबकि अंडर-17 का गोल्ड एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र भागलपुर ने जीता।

चैंपियनशिप के अंतिम दिन आज पदक विजेताओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग की विजेता एवं उपविजेता को भी पुरस्कृत किया गया। विजेता एवं उपविजेता कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहायक निदेशक आनंदी कुमार ने पुरस्कृत किया। इस समारोह में आए सभी अतिथियों व तकनीकी अधिकारियों का स्वागत आयोजन सचिव डीएसओ पटना संजय कुमार ने किया। धन्यवाद व्यक्त चैंपियनशिप के संयोजक राजेंद्र कुमार ने किया। इस समारोह में अभिषेक कुमार, निर्मल कुमार, मनीष कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार, राजीव लोचन इत्यादि मंचासीन थे।
पटना के जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार आज के परिणाम इस प्रकार रहे-
बालिका अंडर-14 चार गुणा 400 मीटर रिले : स्वर्ण-पटना (राजनंदनी सिंह, जाहन्वी सिंह, स्नेहा सिंह, सानिध्य कुमारी)
रजत- एकलव्य भागलपुर (खुशी कुमारी, सोनम प्रकाश, नीतू कुमारी, जूही कुमारी)
कांस्य-रोहतास (जिया सिंह, आकांक्षा रानी, लक्ष्मिणा कुमारी,सविता कुमारी)। बालक अंडर-17 : चार गुणा 100 मीटर रिले
स्वर्ण-एकलव्य भागलपुर (संतोषी हेम्ब्रम, मीरा कुमारी, अनिता कुमारी, मुस्कान कुमारी)
रजत-गया (ज्योति कुमारी, अमृता कुमारी, विजय,भूमि कुमारी)
कांस्य-पटना (सुकृति कुमारी, दीप्ति सिंह, नाजिया प्रवीण, रूबी कुमारी)
बालिका अंडर-19 चार गुणा 100 मीटर रिले
स्वर्ण-पटना (पदमा कुमारी, अंशु कुमारी, नेहा कुमारी, पलक कुमारी)
रजत-नालंदा (सौम्या,आकृति, रानी, अंजली)
कांस्य-मुंगेर (प्रीति कुमारी, बेसरा प्रवीण, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी)
ग्रुप विजेता एवं उपविजेता के नाम
अंडर-14 : विजेता- पटना (16 अंक), उपविजेता एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर (16 अंक)
अंडर-17 -विजेता-एकलव्य भागलपुर (42 अंक), उपविजेता-गया (12 अंक)
अंडर-19- विजेता-पटना (50 अंक), उपविजेता-नालंदा (16 अंक)

राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ी
अंडर-14 : स्नेहा सिंह, राजनंदिनी सिंह, जूही कुमारी, नीतू कुमारी, जागृति सिंह, चंदा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, मुस्कान राज, अल्पना कुमारी।
अंडर-17 : मुस्कान सिन्हा, नीतू कुमारी, संतोषी हेम्ब्रम, आकांक्षा कुमारी, चांदनी कुमारी, फूल कुमारी, मीरा कुमारी, सपना कुमारी, निधि मेहता, रिया कुमारी, विजया, लक्ष्मी, जूली कुमारी, अनीता सोरेन, काजल कुमारी, तनु सिंह।
अंडर-19 : सविता कुमारी, पदमा कुमारी, खुशबू कुमारी, रिया कुमारी, संगीता कुमारी, मुन्नी कुमारी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, सुमैया फातमा, कृति रंजन, निशु कुमारी, आभा अनवी, सताक्षी राज, तलत जहां, पलक तिवारी, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, रंजू कुमारी।