Wednesday, March 18, 2026
Home Latest Badminton : सात्विक – चिराग फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारे

Badminton : सात्विक – चिराग फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारे

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को यहां मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से हार गयी।

भारतीय जोड़ी को मार्कस और केविन से 18-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। इंडोनिशया की जोड़ी का यह विश्व में नंबर एक रैंकिंग पर 121वां सप्ताह है। सात्विक और चिराग अभी तक सात बार उनसे भिड़े हैं लेकिन हर बार भारतीय जोड़ी को पराजय झेलनी पड़ी।

अगस्त में थाईलैंड ओपन का खिताब जीतने वाले सात्विक और चिराग 35 मिनट तक चले फाइनल में थोड़ा नर्वस दिखे। इस हार के बावजूद इस जोड़ी का प्रदर्शन सराहनीय रहा क्योंकि वह विश्व टूर 750 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी है।

पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह बिष्ट आखिरी भारतीय जोड़ी थी जिसने 1983 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।
एकल में किदाम्बी श्रीकांत ने 2017 में पुरुष वर्ग का खिताब जीता था जबकि साइना नेहवाल 2012 में यहां फाइनल में पहुंची थी।

सात्विक और चिराग की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इंडोनेशिया की जोड़ी ने 7-1 से बढ़त बना ली। भारतीय जोड़ी ने हालांकि इसके बाद वापसी की और वे एक समय स्कोर को 17-17 से बराबरी पर ले आये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights