Monday, May 25, 2026
Home Slider सीनियर वीमेंस महिला टी-20 क्रिकेट में मध्य प्रदेश से हारा बिहार

सीनियर वीमेंस महिला टी-20 क्रिकेट में मध्य प्रदेश से हारा बिहार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गुंटूर (आंध्रप्रदेश) में चल रहे महिलाओं की टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बारिश के कारण मध्य प्रदेश के साथ होने वाला मैच 6-6 ओवर का खेला गया. टॉस बिहार ने जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय किया. छह ओवर में बिहार की टीम ने चार विकेट पर 31 रन बनाये। बिहार की ओर से निशत 16, ब्यूटी ने 2 रन बनाये। अपूर्वा तथा सना सैफ बिना खाता खोले हीं आउट हो गयी। रचना 9 रन (नॉट आउट) का योगदान दिया। मध्य प्रदेश की ओर से प्रियंका ने दो और भारती ने एक विकेट प्राप्त किये, जबकि एक खिलाडी को रन आउट का शिकार होना पड़ा।

जवाब में उतरी मध्यप्रदेश की टीम पूजा 30 रन और निकिता एक रन (दोनों नॉट आउट) की बदौलत तीन ओवर में हीं मैच को नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। मध्य प्रदेश की ओर से एक खिलाडी बबीता एक रन बनाकर आउट हुई, जिसे बिहार की पूजा ने आउट किया। बिहार का अगला मैच 20 अक्टूबर को असाम के विरूद्ध है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights