Monday, May 25, 2026
Home झारखंडक्रिकेट भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच को लेकर जेएससीए का सराहनीय फैसला, जानें क्या

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच को लेकर जेएससीए का सराहनीय फैसला, जानें क्या

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। आगामी 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रांची में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के द्वारा तैयारियां जोरों पर चल रही है।

जेएससीए के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सेना, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को मैच दिखाने के लिए इस बार जेएससीए ने विशेष व्यवस्था की है। साथ ही राज्य के क्रिकेट क्लबों और क्रिकेट एकेडमी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

श्री शाहदेव ने बताया कि जवानों को मैच देखने में कोई समस्या न हो इसके लिए जेएससीए टेस्ट मैच के पांचों दिन पर्याप्त संख्या में पास की व्यवस्था करेगा। उन्होंने बताया कि इसके संबंध में विस्तृत जानकारी टेस्ट मैच के तीन दिन पहले दे दी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights