Monday, May 25, 2026
Home बिहारअन्य राज्य तलवारबाजी का ओवर ऑल चैंपियन बना पटना

राज्य तलवारबाजी का ओवर ऑल चैंपियन बना पटना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। वीपी सिन्हा गवर्मेंन्ट फिजिकल कॉलेज राजेन्द्रनगर में आज संपन्न हुई बिहार राज्य जूनियर, यूथ और सीनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता का ओवरऑल खिताब पटना ने 115 अंक लेकर जीत लिया है। दूसरे स्थान पर 15 अंक लेकर मुंगेर रहा।

बिहार तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में पटना जिला तलवारबाजी संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य संघ से मान्यता प्राप्त जिलों के खिलाड़ी ने हिस्सा लिया। जूनियर बालिका ईपी के फाइनल में पटना की शीतल कुमारी ने पूर्वी चंपारण की अनुष्का कुमारी को 10-5 अंक से पराजित कर चैंपियन बनी। इसी वर्ग में सेबरे इवेंट के फाइनल में पटना की दो खिलाड़ी प्रिया कुमारी व महिमा आमने- सामने थी। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। इस इवेंट का स्वर्ण प्रिया कुमारी ने महिमा को 10-8 से पराजित कर जीत लिया।

पुरूष वर्ग के ईपी फाइनल में पटना के सिद्धार्थ कुमार ने अपने हीं साथी खिलाड़ी नीरज कुमार को 10-5 से हराकर चैंपियन बनें। फायल का स्वर्ण मुजफ्फरपुर के आशीष ने पटना के तुषार कुमार को 10-8 से हराकर स्वर्ण जीता।

सभी स्पर्धा समाप्ति उपरांत पदक विजेताओं को बिहा तलवारबाजी संघ के सचिव रामा शंकर प्रसाद ने पुरस्कृत किया। सभी का स्वागत आयोजन सचिव संजन कुमार शरण ने किया। स्भी के प्रति धन्यबाद राकेश कुमार ने किया। समारोह का संचालन श्रवण कुमार ने किया।

परिणाम :-
महिला वर्ग- ईपी – 1.श्रुति, 2. शीतल कुमारी
सेबरे -1. निकिता साहू 2. अनु कुमारी 3. पूजा कुमारी
फायल- 1. अंबिका 2. प्रिया पाल 3. प्रियंका कुमारी
पुरूष वर्ग- ईपी- 1. सिद्धार्थ कुमार 2. नीरज कुमार 3. गोपाल व विकास
फायल- 1. आशीष कुमार 2. तुषार 3. कुमार कुश व रवि कुमार
सेबरे- 1. निशांत 2. राजन 3. अभयजीत व सिनू सिद्धार्थ

जूनियर बालिका
ईपी- 1. शीतल कुमारी 2. अनुष्का कुमारी
सेबरे- 1. प्रिया कुमारी 2. महिमा कुमारी 3. प्रियंका कुमारी

जूनियर बालक
ईपी-1. सिद्धार्थ कुमार 2. नीरज कुमार 3. सादिक अली व गोपाल
सेबरे- 1. राजेश कुमार 2.प्रियांशु कुमार 3. आकाश राज व अभिषेक
फायल- 1. तुषार कुमार 2. रोहन कुमार 3. प्रिंस कुमार व शक्ति प्रकाश

यूथ बालक
ईपी- 1. नीरज कुमार 2. सिद्धार्थ कुमार 3. गोपाल व शशि प्रकाश
सेबरे- 1. राजेश कुमार 2. आकाश राज 3. सिनू सिद्धार्थ व अरूण कुमार
फायल- 1. तुषार 2. शिवम 3. वेद प्रकाश व वाल्मिकी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights