Monday, June 22, 2026
Home बिहारअन्य बिहार हैंडबॉल : एकलव्य केंद्र, जहानाबाद, बेगूसराय, नवादा, रोहतास, पटना, शेखपुरा और सारण टॉप-8 में

बिहार हैंडबॉल : एकलव्य केंद्र, जहानाबाद, बेगूसराय, नवादा, रोहतास, पटना, शेखपुरा और सारण टॉप-8 में

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। आरा के रमना मैदान पर चल रहे पांचवीं सबजूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में एकलव्य केंद्र, जहानाबाद, बेगूसराय, नवादा, रोहतास, पटना, शेखपुरा और सारण ने अपनी जगह पक्की कर ली है। प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में एकलव्य ने बक्सर को 14-0, जहानाबाद ने मधेपुरा को 13-8, बेगूसराय ने वैशाली को 11-1, नवादा ने भोजपुर को 19-14, रोहतास ने सीवान को 12-5, पटना ने गया को 7-2, शेखपुरा ने दरभंगा को 9-7, सारण ने मधुबनी को 8-3 से हराया। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं-
जहानाबाद ने मधेपुरा को 17-3, एकलव्य ने मुंगेर को 14-4, बेगूसराय ने रोहतास को 14-3, मधुबनी ने नालंदा को 4-1, पटना ने पूर्णिया को 18-7, एकलव्य ने गया को 15-5, बेगूसराय ने कैमूर को 18-9, शेखपुरा ने मधुबनी को 8-0, पटना ने बक्सर को 15-5, सारण ने दरभंगा को 5-3, सीवान ने वैशाली को 6-2, भोजपुर ने मधेपुरा को 17-3, जहानाबाद ने नवादा को 5-3, रोहतास ने कैमूर को 8-6, शेखपुरा ने नालंदा को 4-1, पूर्णिया ने बक्सर को 10-5 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.