Tuesday, June 16, 2026
Home Latest फीबा बास्केटबॉल विश्व कप : अर्जेंटीना को हरा स्पेन चैंपियन

फीबा बास्केटबॉल विश्व कप : अर्जेंटीना को हरा स्पेन चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

बीजिंग। स्पेन ने चीन की राजधानी में स्थित वुकेसोंग स्पोर्ट एरेना में रविवार को अर्जेंटीना को हराकर फीबा बास्केटबॉल विश्व कप खिताब जीत लिया। स्पेन की टीम ने 95-75 के आसान अंतर के साथ अर्जेंटीना को हराया और नाएस्मिथ ट्राफी पर कब्जा जमाया।

स्पेन के लिए रिकी रुबियो ने सबसे अधिक 20 अंक जुटाए जबकि मार्क गासोल ने 14 अंक, 7 रीबाउंड और 7 एसिस्ट बनाए और अपनी टीम को दूसरा विश्व कप खिताब दिलाया। स्पेन की टीम 13 साल बाद दोबारा चैम्पियन बनी है। इससे पहले भी स्पेन की टीम ने एशिया (जापान) में ही चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था।

गासोल और रुडी फर्नांदेज के लिए यह दूसरा विश्व कप खिताब है। ये दोनों 2006 में जापान में आयोजित विश्व कप में टीम के सदस्य थे। स्पेन अब उनके देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने एक से अधिक बार यह खिताब जीता है। इनमें ब्राजील, युगोस्लाविया, सोवियत संघ, अमेरिका और युगोस्लाविया शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.