Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य राज्य अंडर-23 कुश्ती : पटना की प्रियंका और रेमी को गोल्ड

राज्य अंडर-23 कुश्ती : पटना की प्रियंका और रेमी को गोल्ड

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। शनिवार से शुरू बिहार राज्य अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को पटना समेत विभिन्न जिलों से आईं महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन दिखाकर सभी को दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया।

दानापुर के ग्रेंड फोर्ड बेंक्विट हाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में पटना की प्रियंका और रेमी ने स्वर्ण जीतकर अपने जिला का परचम लहराया। 50 किग्रा वर्ग में प्रियंका ने यह उपलब्धि हासिल की। कैमूर की पूनम यादव ने रजत, भोजपुर की अर्चना कुमारी ने कांस्य पदक जीता। रेमी शर्मा ने 72 किग्रा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

55 किग्रा में कैमूर की अनु गुप्ता ने स्वर्ण, औरंगाबाद की रिचा कुमारी ने रजत, बेगूसराय की जूही कुमारी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा 53 किग्रा में बेतिया की मंजू कुमारी, 54 किग्रा में भोजपुर की राधा कुमारी, 62 किग्रा में भागलपुर की रीता सिंह, 68 किग्रा में बक्सर की पंचरत्न कुमारी ने स्वर्ण जीतने का गौरव हासिल किया।
bihar State under-23 wrestling (1)
इसके पूर्व राज्य कुश्ती का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार मलखंभ संघ के महासचिव प्रवीण कुमार मिश्रा और बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी एयरफोर्स के जितेद्र कुमार, बिहार कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिलाषा मिश्रा, विवेक भारद्वाज, कार्यालय सचिव विजय कुमार, बक्सर के सचिव, सहरसा के सचिव मेजर हरेंद्र, लखीसराय के सचिव किशोर कुमार, औरंगाबाद के सचिव उदय तिवारी, पूर्व पहलवान अर्जुन प्रसाद, कुश्ती कोच रामचरण सिंह और अन्य मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.