Friday, June 19, 2026
Home Latest धौनी ने खेल दिवस पर अमेरिका में केदार जाधव के साथ खेला गोल्फ

धौनी ने खेल दिवस पर अमेरिका में केदार जाधव के साथ खेला गोल्फ

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने वल्र्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूरी बना रखी है। उन्होंने वनडे के सबसे बड़े टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया था। धौनी फिलहाल अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं। इस दौरान खेल दिवस (29 अगस्त) पर वे केदार जाधव के साथ गोल्फ खेलते दिखाई दिए।

केदार जाधव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तसवीर शेयर की। इसमें धौनी अपने नए कमांडो लुक में सिर पर पटका बांधें नजर आए। वहीं, जाधव नेवी ब्लू कैप में दिखाई दिए। धौनी पहले भी कमांडो लुक में दिखाई दे चुके हैं। जाधव ने लिखा, ‘आप सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं। ध्यानचंद जी को याद कर रहे हैं, हॉकी के जादूगर।’

क्रिकेट से ब्रेक लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) धोनी ने 30 जुलाई से 15 अगस्त तक दक्षिण कश्मीर में ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। उन्हें इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.