Friday, June 19, 2026
Home Latest सिंधु बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचीं

सिंधु बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचीं

by Khel Dhaba
0 comment

बासेल (स्विट्जरलैंड)। ओलंपिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने शनिवार को यहां जारी बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही सिंधु का टूर्नामेंट में रजत पदक पक्का हो गया है।

वे लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं। इससे पहले 2018 में उन्हें स्पेन की कैरोलिना मरीन और 2017 में जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

सिंधु वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें और यू फेई तीसरे स्थान पर हैं। दोनों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए। इनमें सिंधु ने 6 बार जीत दर्ज की। यू फेई को सिर्फ तीन मुकाबलों में सफलता मिली। सिंधु ने दोनों के बीच हुए पिछले मैच में भी जीत हासिल की थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.