भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच नेशंस कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया। भारत ने यह खिताब चार साल बना अपने नाम किया। इसके पहले भारत ने 2022 में यह खिताब जीता था। भारत की ओर से सुनिलेता टोप्पो ने खेल के 14वें और नवनीत कौर ने चौथे मिनट में गोल दागा। इस जीत के साथ भारत ने एफआईएच प्रो लीग 2026-27 के लिए अर्हता हासिल कर ली है।
कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारत ने महिला FIH प्रो लीग 2026-27 में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया, जो भविष्य के बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों और 2028 ओलंपिक की राह में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शुरुआत से ही भारत का दबदबा
फाइनल मुकाबले में भारत ने आक्रामक शुरुआत की। मैच के चौथे मिनट में नवनीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 14वें मिनट में सुनेलता टोप्पो ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया।
इसके बाद भारतीय रक्षा पंक्ति ने शानदार खेल दिखाया और न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया। पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने अनुशासित हॉकी खेलते हुए मेजबान टीम को गोल करने से रोके रखा।
दीपिका बनीं टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर
भारतीय टीम की युवा स्टार ड्रेक फ्लीकर Deepika Sehrawat ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल किए और प्रतियोगिता की शीर्ष गोल स्कोरर रहीं। उनके प्रदर्शन ने भारत की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
झारखंड का भी रहा अहम योगदान
भारत की विजेता टीम में झारखंड की तीन बेटियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की कप्तान सलीमा टेटे, अनुभवी खिलाड़ी निक्की प्रधान और युवा प्रतिभा दीपिका सोरेंग ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया।
अंतिम स्टैंडिंग
1.भारत 🥇
2.न्यूजीलैंड 🥈
3=अमेरिका 🥉
भारतीय महिला हॉकी टीम के FIH महिला नेशन कप चैंपियन बनने पर हॉकी इंडिया हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए टीम के प्रत्येक सदस्य को तीन तीन लाख और सहयोगी स्टॉफ को डेढ़ डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। भारतीय महिला हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों सहित खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई दी है।