Sunday, June 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीआईपीएल में आदर्श राज के 90 रन का तूफान

बीआईपीएल में आदर्श राज के 90 रन का तूफान

प्रणव शाश्वत की फिफ्टी, विकास और आशीष ने भी बिखेरा जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 जून। सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वावधान में आयोजित बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग (बीआईपीएल) में शनिवार को खेले गए विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। अंडर-17 वर्ग में दरभंगा कैपिटल ने विशाल जीत दर्ज की, जबकि अंडर-13 वर्ग में चंपारण सुपर किंग्स के कप्तान आदर्श राज और मुंगेर इंडियन के प्रणव शाश्वत ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपनी टीमों को जीत दिलाई।

विकास और आशीष के दम पर दरभंगा कैपिटल की 153 रन से जीत

अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में दरभंगा कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान विकास कुमार ने 44 गेंदों पर 68 रन और आशीष कुमार ने 31 गेंदों पर 63 रन की विस्फोटक पारी खेली।

मुंगेर इंडियन की ओर से निर्भय ने दो विकेट लिए, जबकि ऋषभ राज, धर्मांशु, वैभव राठौर और अरनव को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में मुंगेर इंडियन की पूरी टीम 68 रन पर सिमट गई। दरभंगा के प्रिंस और मोहम्मद अली ने तीन-तीन विकेट चटकाए। प्रत्युष ने भी एक विकेट हासिल किया। दरभंगा कैपिटल ने यह मुकाबला 153 रन से अपने नाम किया।

आदर्श राज की 90 रन की विस्फोटक पारी से चंपारण सुपर किंग्स विजयी

अंडर-13 वर्ग के मुकाबले में दरभंगा कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन बनाए। आयुष राज्य ने 29 और आरव ने 25 रन का योगदान दिया।

चंपारण सुपर किंग्स की ओर से कप्तान आदर्श राज और प्रत्यूष ने दो-दो विकेट लिए, जबकि यशराज, साहिल और बिसेन को एक-एक सफलता मिली।

132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपारण सुपर किंग्स के कप्तान आदर्श राज ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 90 रन ठोक दिए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत टीम ने सिर्फ 10.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रत्यूष रंजन ने भी 25 रन का योगदान दिया।

प्रणव शाश्वत की फिफ्टी से मुंगेर इंडियन को जीत

दिन के तीसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 105 रन बनाए। समर्पण ने 20 और अरनव ने 11 रन बनाए।

मुंगेर इंडियन के कप्तान आरव प्रकाश झा ने 3 विकेट लिए, जबकि आर्यन राज ने 2 विकेट हासिल किए। शशांक और अचिंत्य तेजस को भी एक-एक सफलता मिली।

106 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंगेर इंडियन ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रणव शाश्वत ने 9 चौकों की मदद से 57 रन की शानदार पारी खेली। शशांक शेखर ने 13 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.