Friday, June 19, 2026
Home बिहार गया जी में उमेश वर्मा बिहार स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शानदार आगाज

गया जी में उमेश वर्मा बिहार स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शानदार आगाज

रोहतास, गया व मुजफ्फरपुर समेत सात टीमें अगले दौर में

by Khel Dhaba
0 comment

गया जी, 19 जून। गया जी के गांधी मैदान में नवीनीकृत इंडोर स्टेडियम में शुरू 18वीं उमेश वर्मा बिहार राज्य अंतर-जिला बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन बालक वर्ग में रोहतास, गोपालगंज, मधेपुरा, गया, मुजफ्फरपुर, कटिहार तथा महिला वर्ग में मुंगेर की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

इससे पहले गुरुवार को इस इंडोर स्टेडियम और टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गया जिले के खिलाड़ियों के लिए यह गौरव का क्षण है कि उन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समर्पण की भावना विकसित करने का सशक्त साधन हैं।

अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बिहार की एनडीए सरकार खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। नए स्टेडियमों के निर्माण, खेल परिसरों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

उन्होंने गया जिला बैडमिंटन संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संघ लगातार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। स्टेडियम के नवीनीकरण से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया, एडीएम राहुल कुमार, राजन सिजुआर, केएन जायसवाल, प्रकाश सिंह, विकास सिजुआर, नीरज गुप्ता, केएल गुप्ता, तरुण सिन्हा और विजय यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

बालक टीम वर्ग (प्री-क्वार्टर फाइनल)

पूर्णिया ने रोहतास को 2-1 से हराया : एकल में आर्यन ने अमन को 21-19, 21-18, युगल में आर्यन और विनीत की जोड़ी को अमन और प्रियांशु (रोहतास) की जोड़ी को 16-21, 13-21 और उलट एकल में विनीत ने प्रियांशु को 21-11, 22-20 से हराया।

समस्तीपुर ने गोपालगंज को 2-0 से हराया: प्रथम एकल: ईशांत राज ने उमैर खुर्शीद को 21-17, 21-17 और युगल में ईशांत राज और कुशल राज (समस्तीपुर) ने शफीर अहमद और उमैर खुर्शीद (गोपालगंज) को 21-14, 21-19 से हराया।

सहरसा ने मधेपुरा को 2-0 से हराया : एकल में संपूर्ण (सहरसा) ने देवराज (मधेपुरा) को 21-8, 21-14 और युगल में संपूर्ण और अभय कुमार (सहरसा) की जोड़ी देवराज व रंजन कृष्ण (मधेपुरा) की जोड़ी को 21-15, 21-13 से पराजित किया।
गया ने बेगूसराय को 2-0 से हराया : एकल में अर्पित गोयल (गया) ने आर्यन राज (बेगूसराय) को 21-16, 21-12और अर्पित यादव और प्रतिभा गुप्ता (गया) की जोड़ी ने प्रतीक आनंद और रिशु राज (बेगूसराय) की जोड़ी को 17-21, 21-9, 21-7 से हराया।

मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 2-0 से हराया : एकल में काव्या कश्यप (मुजफ्फरपुर) ने कुंदन कुमार सिन्हा (मधुबनी) को 21-12, 13-21, 21-14 और युगल में काव्या कश्यप और आशीष कुमार की जोड़ी ने कुंदन कुमार सिंह और अमन अली सिद्दीकी (मधुबनी) को 15-21, 21-15, 21-09 से हराया।

पश्चिमी चंपारण ने कटिहार को 2-0 से हराया: एकल में फैसल इकबाल (प. चंपारण) ने संस्कार सौरभ (कटिहार) को 21-17, 21-7 से हराया।

महिला टीम वर्ग

मुंगेर ने पूर्णिया को 2-0 से हराया: एकल में मोक्षदा प्रियदर्शी (पूर्णिया) ने पलक (मुंगेर) को 21-6, 21-11 और युगल में पलक/तान्या (मुंगेर) ने बगती/सौम्या (पूर्णिया) को 21-11, 21-6 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.