पटना, 17 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार यानी 17 जून को खेले गए मुकाबलों में मालसलामी सीसी और एवरग्रीन सीसी ने जीत हासिल की। मालसलामी सीसी के सलीम और एवरग्रीन के आदित्य कश्यप को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
सिग्मा स्पोट्र्स ग्रउंड पर खेले गए मैच में मालसलामी सीसी ने पॉयनियर सीसी को 5 विकेट जबकि अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में एवरग्रीन सीसी ने नवशक्ति निकेतन को 144 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
पॉयनियर सीसी बनाम मालसलामी सीसी
टॉस पॉयनियर सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। छोटे-छोटे सहयोग की बदौलत पॉयनियर सीसी ने 30.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन बनाये।
जवाब में मालसलामी सीसी की टीम सलीम के 66 रन की बदौलत 16.3 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बना कर हासिल कर लिया। नमन राज ने 38 रन की पारी खेली। विजेता टीम के सलीम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
पॉयनियर सीसी : 30.5 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट, अभिनव 19, अमन कुमार 19, मंगलम 15, आदित्य सिंह 30, अर्णव यादव 13, फहद नेयाज अहमद 18, अतिरिक्त 29, अंकुश 2/24, अमृत राज 1/15, श्रेयस 2/23, अयान 2/38,प्रणीत 2/27, हर्ष राज 1/1
मालसलामी सीसी : 16.3 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन, सलीम 66, यश राज 14, नमन राज 38, हर्ष राज 14, अतिरिक्त 10, आकर्ष 1/31, आर्यन सिन्हा 1/28, फहद नेयाज अहमद 2/39, मंगलम 1/17
एवरग्रीन सीसी बनाम नवशक्ति निकेतन
प्रिय युवराज (79 रन), आदित्य कश्यप (73) के अर्धशतक और आर्यन शौर्या (5 विकेट) के पंजा की बदौलत एवरग्रीन सीसी ने नवशक्ति निकेतन को 144 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मैच में टॉस नवशक्ति निकेतन ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। एवरग्रीन सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट पर 263 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नवशक्ति निकेतन की टीम 22.5 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आदित्य कश्यप (73 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
एवरग्रीन सीसी : 30 ओवर में पांच विकेट पर 263 रन, आदित्य कश्यप नाबाद 73, पृथ्वी 37, प्रिया युवराज 79, अमृत राज 28, अतिरिक्त 43, अमन कुमार 1/34, यश राज 3/31
नवशक्ति निकेतन : 22.5 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट, अस्तित्व चंद्र 21, अमन कुमार 20, देव राजपूत 21, शिवम सिंह 12, रौनक गुप्ता 13, अतिरिक्त 15, आदित्य 2/17, अंकुश 1/11, कनिष्ठ गुप्ता, आर्यन शौर्या 5/16