Tuesday, June 2, 2026
Home Uncategorized रांची जिला अंडर-23 कुश्ती टीम का चयन 5 जून को

रांची जिला अंडर-23 कुश्ती टीम का चयन 5 जून को

बोकारो में 7 जून से होगी इसकी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 2 जून। बोकारो में होने अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाली रांची जिला टीम का सेलेक्शन ट्रायल आगामी पांच जून को सुबह 8.00 बजे से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस कुश्ती प्रतियोगिता में 23 साल (2003 से 2007) के सभी पहलवान भाग ले सकते हैं एवं 18 साल (2008 जन्मतिथि) के प्रतिभागी मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ भाग ले सकेंगे।

खिलाड़ियों को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनिवार्य रूप से अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र,आधार कार्ड,आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और अपना 2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा।। उक्त चयन ट्रायल में चयनित होने वाले पहलवान आगामी 07 से 08 जून तक बोकारो में आयोजित होने वाले अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.