Sunday, May 31, 2026
Home Uncategorized साहिल अमीन ने जीता कोलकाता हार्ड कोर्ट टेनिस का खिताब

साहिल अमीन ने जीता कोलकाता हार्ड कोर्ट टेनिस का खिताब

बंगाल के खिलाड़ी राहुल शर्मा को किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 31 मई। बंगाल टेनिस एसोसिएशन और साउथ क्लब कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कोलकाता हार्ड कोर्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2026 के पुरुष वर्ग का खिताब झारखण्ड के शीर्ष लॉन टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने जीत लिया है।

फाइनल मुक़ाबले में साहिल ने अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के राहुल शर्मा को असान सेटों में 6-2, 10-8 से हरा चैम्पियनशिप अपने नाम कर लिया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साहिल ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के ही अभिषेक दास को एकतरफा अंदाज़ में 6-0, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

यह खिताब साहिल ने लगातार चौथी बार हासिल किया है। लगातार चार साल तक एक ही प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखना साहिल के कड़े परिश्रम, खेल के प्रति उनके समर्पण और उनकी बेजोड़ फिटनेस को दर्शाता है।

कोर्ट पर उनकी फुर्ती और हर अंक के लिए लड़ने का जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ​इस शानदार और ऐतिहासिक जीत पर खेल प्रेमियों और खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने साहिल अमीन को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे आने वाले समय में देश और राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर इसी तरह रोशन करते रहेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन कोलकाता साऊथ क्लब में 23 मई से 31 मई तक किया गया था ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.