Tuesday, May 26, 2026
Home Latest Women’s Hockey : भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला मैच हारी

Women’s Hockey : भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला मैच हारी

ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए 2-1 से भारत को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पर्थ, 26 मई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही चार मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को शुरुआती बढ़त हासिल करने के बावजूद मंगलवार को यहां 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

नवनीत कौर ने मैच के पहले क्वार्टर में भारत की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। भारतीय रक्षा पंक्ति ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को बराबरी करने का मौका नहीं दिया और दूसरे क्वार्टर तक बढ़त कायम रखी।

मध्यांतर के बाद हालांकि मुकाबले का रुख बदल गया। ऑस्ट्रेलिया की एबी विल्सन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले दो अवसरों का पूरा फायदा उठाते हुए तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल दागा। उनके इन गोलों की बदौलत मेजबान टीम ने शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। सीरीज का दूसार मैच बुधवार को खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights