Thursday, May 21, 2026
Home झारखंडअन्य पलामू जिला स्तरीय जूनियर बालिका खो खो चयन प्रतियोगिता संपन्न

पलामू जिला स्तरीय जूनियर बालिका खो खो चयन प्रतियोगिता संपन्न

110 खिलाड़ियों ने इस सेलेक्शन ट्रायल में लिया हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

पलामू, 21 मई। पलामू जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार यानी 21 मई को जिला एथलेटिक्स स्टेडियम बारालोटा नियर जीएलए कॉलेज में जिला स्तरीय जूनियर बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में पलामू जिला के विभिन्न विद्यालय से लगभग 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पलामू जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष सह खो खो सचिव कमलानंद दुबे, पलामू जिला ओलंपिक संघ के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रतियोगिता का संचालन खो खो कोच निरन्तर कुमार और कोच प्रीति कुमारी के निर्देशन में सभी रेफरी रमन सिंह, रंजीत कुमार सिंह,हीरा ठाकुर, लक्ष्मण कुमार,राहुल कुमार,मनीष कुमार,आर्यन कुमार, ऑक्सफोर्ड स्कूल से नीलकंठ जी, मिस अनीता यादव, संत जेवियर से प्रियंका कुमारी ने किया।

एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव निरंजन कुमार ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी एक सप्ताह तक प्रत्येक दिन संध्या 4:00 बजे से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों 29 मई को जामताड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप में भाग लेने के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची-

बालिका वर्ग : बीसी मिशन गर्ल्स हाई स्कूल से फिजा परवीन, सोनी खातून, तमन्ना खातून, पल्लवी कुमारी, तनु कुमारी, रिया कुमारी।
आर के प्लस टू हाई स्कूल लेस्लीगंज से गुंजा कुमारी, अंजली कुमारी। एमके एन जी जी पी एस से पीहू रानी ,काजल रानी। गिरवर प्लस टू इंटर कॉलेज से पूजा कुमारी। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल से कात्यायनी कुमारी, अनुक्षा कुमारी, कल्पना सिंह, अनु सिंह, फैजा तम्जिम। सेंट जेवियर अकैडमी से पीसी कुमारी, अनन्या कुजूर,किरण कुमारी सिंह, संजना कुमारी, आस्था मिंज ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights