Wednesday, May 20, 2026
Home बिहार हंड्रेड बिहार स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन में कटिहार की सौम्या भारती को तिहरा खिताब

हंड्रेड बिहार स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन में कटिहार की सौम्या भारती को तिहरा खिताब

ईशांत राज, नेहा कुमारी और तनिष्का रंधीर के खाते में दो-दो खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 20 मई। स्थानीय महात्मा गांधी इनडोर स्टेडियम में बुधवार यानी 20 मई को संपन्न हंड्रेड प्रथम बिहार जूनियर अंडर-17 एवं अंडर-19 स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 ​का समापन बुधवार को हुआ। कटिहार की सौम्या भारती ने तिहरा खिताब अपने नाम किया जबकि समस्तीपुर के इंशात राज की झोली में दो खिताब आये।

 

सौम्या भारती ने बालिका अंडर-17 व अंडर-19 के एकल के साथ-साथ अंडर-19 युगल का खिताब भी अपने नाम किया। ईशांत राज ने बालक अंडर-17 के एकल और युगल का खिताब अपने नाम किया। बालिका अंडर-17वर्ग में गया जी की नेहा कुमारी के नाम भी दोहरा खिताब रहा। नेहा कुमारी ने बालिका अंडर-17 युगल और मिश्रित युगल का खिताब जीता। खगिड़या की तनिष्का रंधीर ने अंडर-19 बालिका युगल और मिश्रित युगल का खिताब जीता।

अंडर-17 बालक एकल वर्ग में समस्तीपुर के ईशांत राज ने मुजफ्फरपुर की काव्या कश्यप को कड़े मुकाबले में 21-16, 11-21, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालिका एकल में कटिहार की सौम्या भारती ने पटना की सुलेखा कुमारी को 21-12, 21-11 से पराजित किया।

अंडर-17 बालक युगल में इशांत राज और काव्या कश्यप की जोड़ी ने मधुबनी के उदयन ठाकुर और पीयूष आर्यन की जोड़ी को 21-15, 21-15 से हराया। बालिका युगल में गया की नेहा कुमारी और पटना की सुलेखा कुमारी ने सहरसा की सौम्या सिंह और परिधि सिंह की जोड़ी को 21-12, 21-14 से शिकस्त दी।

अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स में मधुबनी के पीयूष आर्यन और गया की नेहा कुमारी की जोड़ी ने पूर्णिया के आदित्य कुमार और परिधि सिंह को 21-11, 18-21, 21-19 से हराकर ट्रॉफी जीती।

अंडर-19 वर्ग में पटना के सक्षम वत्स ने रणवीर सिंह को 21-15, 21-17 से हराकर बालक एकल का खिताब जीता। बालिका अंडर-19 एकल में एक बार फिर कटिहार की सौम्या भारती ने खगड़िया की तनिष्का रंधीर को 21-11, 21-9 से हराकर दूसरा खिताब अपने नाम किया।

बालक युगल अंडर-19 में मुंगेर के पराग सिंह और पटना के रणवीर सिंह की जोड़ी ने मुंगेर के अशादुल्ला और मुजफ्फरपुर के काव्या कश्यप की जोड़ी को 21-15, 21-17 से पराजित किया। वहीं बालिका युगल में सौम्या भारती और तनिष्का रंधीर की जोड़ी ने पूर्णिया की मोक्षदा प्रियदर्शी और प्रगति मीनू को 21-3, 21-4 से एकतरफा मुकाबले में हराया।

मिक्स्ड डबल्स अंडर-19 में पूर्णिया के आर्यन कुमार और खगड़िया की तनिष्का रंधीर की जोड़ी ने आदित्य कुमार और प्रगति मीनू को 21-6, 21-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच समाप्ति उपरांत सभी कैटेगरी के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को एडीएम राजकुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार, बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक संजीव कुमार सिंह, चीफ रेफरी अर्जुन कुमार, संघ के अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल, टूर्नामेंट के आयोजन सचिव सह संयोजक जिला बैडमिंटन संघ पूर्णिया के असहर सबा वसीम ने विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि व बैडमिंटन किट देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन अर्जुन कुमार साह राष्ट्रीय अंपायर व उनकी टीम के देखरेख में संपन्न हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights