पूर्णिया, 19 मई। पूर्णिया के महात्मा गांधी इनडोर स्टेडियम में चल रहे “हंड्रेड प्रथम बिहार जूनियर अंडर-17 एवं अंडर-19 स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026” के तीसरे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल एवं फाइनल में अपनी जगह बनाई।
प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। समाचार लिखे जाने तक सभी वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो चुके थे। बॉयज 17 के सेमीफाइनल में समस्तीपुर के इशांत राज पटना के आर्यन राज को सीधे सेटो में हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर के काव्या कश्यप ने मुंगेर के असादुल्लाह को भी सीधे सेटो में हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि आज सुबह से खेले गए अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं-
अंडर-17 बालक एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में समस्तीपुर के इशांत राज, पटना के आर्यन सिन्हा, मुंगेर के अशादुल्लाह तथा मुजफ्फरपुर के काव्य कश्यप ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं बालिका एकल वर्ग में कटिहार की सौम्या भारती, खगड़िया की स्नेहा कुमारी, भागलपुर की आराध्या पीहू तथा पटना की सुलेखा कुमारी ने शानदार जीत हासिल की।

अंडर-17 बालक युगल मुकाबलों में समस्तीपुर एवं मुजफ्फरपुर की जोड़ी इशांत राज-काव्य कश्यप, मुंगेर-बेतिया की जोड़ी अशादुल्लाह-फैसल इकबाल, मधुबनी की पियूष आर्यन-उदयन ठाकुर तथा भागलपुर की ऋषभ सिन्हा-रोनित सिन्हा की जोड़ियां सेमीफाइनल में पहुंचीं।
अंडर-19 बालक एकल वर्ग में पटना के रणवीर सिंह ने कड़े मुकाबले में अक्षरव अथर्व को 21-19, 20-22, 21-16 से हराया। मधुबनी के कुंदन कुमार सिंह, मुंगेर के पराग सिंह तथा पटना के सक्षम वत्स ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।
बालिका अंडर-19 वर्ग में कटिहार की सौम्या भारती, भागलपुर की आराध्या पीहू, पटना की सुलेखा कुमारी तथा खगड़िया की तनिष्का रंधीर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मिक्स्ड डबल्स अंडर-19 वर्ग में पूर्णिया के आर्यन कुमार एवं तनिष्का रंधीर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। वहीं पूर्णिया के आदित्य कुमार एवं प्रगति मीनू की जोड़ी ने भी जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अंडर-17 मिश्रित युगल वर्ग में मधुबनी एवं गया की जोड़ी पियूष आर्यन-नेहा कुमारी तथा पूर्णिया-सहरसा की जोड़ी आदित्य कुमार-पारिधि सिंह ने फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के सभी फाइनल 20 मई बुधवार को दिन के 9. 30 बजे से खेले जाएंगे और उसके बाद पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित की जाएगी।