Monday, May 18, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए टी20 ट्रॉफी पाटलिपुत्र जोन में पटना और जहानाबाद जीते

बीसीए टी20 ट्रॉफी पाटलिपुत्र जोन में पटना और जहानाबाद जीते

शशीम राठौर और कुमार श्रेय बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए टी20 ट्रॉफी के पाटलिपुत्र जोन के मुकाबले में पटना और जहानाबाद ने जीत हासिल की।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे पाटलिपुत्र जोन के मुकाबले में पटना ने वैशाली को 13 रन और जहानाबाद ने अरवल को 48 रन से पराजित किया। इस जोन में पटना की टीम लगातार दो मैच जीत कर अंक तालिका में टॉप पर चल रही है। अरवल और जहानाबाद ने 1-1 मैच जीते हैं जबकि वैशाली का अभी खाता नहीं खुला है। सभी टीमों को अभी एक-एक मैच खेलना अभी बाकी है।

पहला मैच

इस जोन के अंतर्गत सोमवार यानी 18 मई को पहला मैच में जहानाबाद बनाम अरवल खेला गया। टॉस जहानाबाद ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जहानाबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 242 रन का स्कोर खड़ा किया। रजनीश कुमार ने 78, संतोष कुमार ने 21 रन बनाये। कुमार श्रेय ने तेज खेलते हुए 37 गेंद में 5 चौका व 7 छक्का की मदद से 86 रन कीपारी खेली। विशु चौधरी ने 11 और कुमार शुभम ने नाबाद 11 रन बनाये। कुश प्रताप ने नाबाद 20 रन बनाये।

अरवल की ओर से सचिन सिंह, शांतनु चंद्रा, आयुष रविशंकर ने 1-1 जबकि दीपेश गुप्ता ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में अरवल की 20 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन ही बना सकी। आयुष रविशंकर ने 25 गेंद में 9 चौका व 4 छक्का की मदद से 61, विवेक कुमार ने 40, शांतनु चंद्रा ने 21, आयुष राज ने 21, आनंद प्रकाश ने 31, आदित्य कुमार ने नाबाद 11 रन बनाये।

जहानाबाद की ओर से राजू यादव ने 3, शशि शेखर, सूरज राठौर और कुमार श्रेय ने 1-1 जबकि गौतम भागवत ने 2 विकेट चटकाये।

जहानाबाद : 20 ओवर में पांच विकेट पर 242 रन, रजनीश कुमार 78, संतोष कुमार 21, कुमार श्रेय 86, विशु चौधरी 11, कुमार शुभम नाबाद 11, कुश प्रताप नाबाद 20, सचिन सिंह 1/49, शांतनु चंद्रा 1/42, आयुष रविशंकर 1/45, दीपेश गुप्ता 2/11

अरवल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 194, आयुष रविशंकर 61, शांतनु चंद्रा 21, विवेक कुमार 40, आयुष राज 21, आनंद प्रकाश 31, आदित्य नाबाद 11, शशि शेखर 1/45, सूरज राठौर 1/40, गौतम भागवत 2/46, कुमार श्रेय 1/12, राजू यादव 3/50

दूसरा मैच

इस ग्राउंड पर खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में पटना ने वैशाली को 13 रन से हराया। टॉस पटना ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। खराब शुरुआत के बाद शशीम राठौर और यशस्वी शुक्ला के अर्धशतकों की मदद से पटना ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 183 रन बनाये।

पटना की ओर से शशीम राठौर ने 30 गेंद में 7 चौका व 3 छक्का की मदद से 52, यशस्वी शुक्ला ने 33 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 51 रन बनाये। रोहित राज ने 25, आकाश राज ने 14, सूरज कश्यप ने 19 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 12 रन बने।

वैशाली की ओर से आर्यन कुमार ने 3, सचिन कुमार ने 2, कार्तिक शर्मा , मो आरिज याकूब और रंजन कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में वैशाली की शुरुआत खराब रही पर सलामी बैटर आशीष परमार ने एक छोर संभाले रखा। ऊपरी क्रम में बड़ी साझेदारी नहीं हुई। निचले क्रम में मुकेश कुमार और आरिज याकूब ने बेहतरीन खेल दिखाया पर टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। आशीष परमार ने 49 गेंद में 6 चौका व 4 छक्का की म दद से 70, दक्ष ने 14, मुकेश कुमार ने 20, आरिज याकूब ने नाबाद 39 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 12 रन बने।

पटना की ओर से पवन कुमार और शशीम राठौर ने 2-2, मनमोहन और आकाश राज ने 1-1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

पटना : 20 ओवर में 8 विकेट पर 183 रन, शशीम राठौर 52, आकाश राज 14, यशस्वी शुक्ला नाबाद 51, रोहित राज 25, सूरज कश्यप 19, आर्यन कुमार 3/41, कार्तिक कृष्णा 1/31, सचिन कुमार 2/35, आरिज याकूब 1/25, रंजन कुमार 1/12

वैशाली : 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन, आशीष परमार 70, दक्ष 14, मुकेश कुमार 20, आरिज याकूब नाबाद 39, अतिरिक्त 12, पवन कुमार 2/32, शशीम राठौर 2/32, मनमोहन 1/23, आकाश राज 1/40

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights