Sunday, May 17, 2026
Home IPL IPL 2026 PBKS VS RCB : बेंगलुरु ने पंजाब को दी मात

IPL 2026 PBKS VS RCB : बेंगलुरु ने पंजाब को दी मात

पंजाब किंग्स की यह लगातार छठी हार

by Khel Dhaba
0 comment

धर्मशाला, 17 मई। वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतकों और गेंदबाजों के सामूहिक प्रयास की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां खेले गए मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से पराजित किया। पंजाब किंग्स की यह लगातार छठी हार है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाये। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन ही बना सकी।

पंजाब की शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर प्रियांश आर्य बिना खाता खोले पवेलियनट लौटे। प्रभसिमरन सिंह भी मात्र 2 रन बना कर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बस 1 रन बना पाये। कूपर कॉनोली ने 37 रन की पारी खेली। मध्यक्रम में सूर्यांश शेडगे (35), मार्कस स्टोयनिस (37) और शशांक सिंह (56) ने अच्छी पारी खेल कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक जरूर पहुंचाया पर जीत दिलाने में असफल रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 2, रसिख सलाम ने 3, जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट चटकाये।

इसके पहले अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही बेंगलुरु की टीम के लिए वेंकटेश ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों से नाबाद 73 रन की पारी खेलने के अलावा विराट कोहली (58 रन, 37 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 और टिम डेविड (12 गेंउ में 28 रन, दो छक्के, दो चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी भी की।

कोहली ने इससे पहले कप्तान देवदत्त पडिक्कल (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 जोड़कर टीम को ठोस मंच प्रदान किया।

पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35 रन देकर दो विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह (43 रन पर एक विकेट) और युजवेंद्र चहल (42 रन पर एक विकेट) को एक-एक विकेट मिला।

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावर प्ले में एक विकेट पर 61 रन बनाकर सतर्क शुरुआत की।

बेंगलुरु की टीम ने तीसरे ओवर में ही जैकब बेथेल (11) का विकेट गंवा दिया जिन्हें हरप्रीत ने बोल्ड किया।

कप्तान पडिक्कल ने आते ही हरप्रीत पर छक्का जड़ा जबकि कोहली ने भी अजमतुल्लाह उमरजई और लॉकी फर्ग्युसन की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया।

पडिक्कल ने चहल का स्वागत दो छक्कों के साथ किया जबकि कोहली ने भी इस लेग स्पिनर पर चौका मारा।

पडिक्कल हालांकि जब अच्छी लय में दिख रहे थे तो हरप्रीत की गेंद को कवर्स में सीधे अय्यर के हाथों में खेल गए। उन्होंने 25 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे।

बेंगलुरु के रनों का शतक 10वें ओवर में पूरा हुआ।

कोहली ने शशांक सिंह पर छक्के और एक रन के साथ 31 गेंद में मौजूदा सत्र का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया।

वेंकटेश ने भी फर्ग्युसन पर चौका जड़ने के बाद हरप्रीत पर लगातार दो चौके मारे।

वेंकटेश ने 15वें ओवर में चहल पर दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया लेकिन इसी ओवर में कोहली ने डीप मिडविकेट पर प्रियांश आर्य को कैच थमा दिया।

वेंकटेश ने 17वें ओवर में फर्ग्युसन पर दो छक्के और एक चौका मारा और इस दौरान 29 गेंद में सत्र का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

इसके अगले ओवर में टीम के रनों को दोहरा शतक भी पूरा हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights