Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारफुटबॉल सेंट जेवियर्स बेतिया में शुरू हुई इंटर हाउस बालक फुटबॉल प्रतियोगिता

सेंट जेवियर्स बेतिया में शुरू हुई इंटर हाउस बालक फुटबॉल प्रतियोगिता

दो मुकाबले खेले गए, दोनों बराबरी पर छूटे

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 10 मई। स्थानीय सेंट जेवियर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में चल रही सीनियर बालक इंटर-हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का 10 मई यानी रविवार को हुआ। दिन का पहला और सबसे प्रतीक्षित मुकाबला ग्रीन हाउस बनाम रेड हाउस के बीच खेला गया। रेड हाउस की ओर से सुशांत ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए एक शानदार गोल किया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जिसका जवाब ग्रीन हाउस के मानव ने मैच के अंतिम क्षणों में एक सधे हुए गोल के साथ देकर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। अंततः यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

​इसके तुरंत बाद ब्लू हाउस और गोल्ड हाउस के बीच दूसरा कड़ा मुकाबला शुरू हुआ। इस मैच के पहले हाफ से ठीक पहले गोल्ड हाउस की ओर से अनिकेत ने एक सटीक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच और भी रोमांचक हो गया जब ब्लू हाउस की तरफ से अर्श ने शानदार जवाबी हमला करते हुए गोल दाग दिया और अपनी टीम को बराबरी के स्तर पर ला खड़ा किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच दिखा उल्लास, अनुशासन और भाईचारा दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे विद्यालय परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट और खिलाड़ियों के नारों से एक उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights