Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट कासा पिकोला कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग 26 मई से, ट्रॉफी लॉन्च के साथ बढ़ा उत्साह

कासा पिकोला कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग 26 मई से, ट्रॉफी लॉन्च के साथ बढ़ा उत्साह

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लर्निक फाउंडेशन के द्वारा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 मई। राजधानी पटना में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 26 मई से कासा पिकोला कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग का आयोजन किया जायेगा। इसी कड़ी में सोमवार, 4 मई 2026 को कासा पिकोला रेस्टूरेंट में लीग की ट्रॉफी का भव्य लॉन्च एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया, जहां आयोजन की रूपरेखा साझा की गई।

ट्रॉफी की लाचिंग राकेश ओझा माननीय विधायक शाहपुर, मृत्युंजय तिवारी (‌अध्यक्ष, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन), डॉo इंद्रदीप चंद्रवंशी (वार्ड पार्षद), टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा, कासा पिकोला रेस्टूरेंट के एमडी राजेश शर्मा, प्रो शशिकांत प्रसाद पासवान, सतीश राजू, संयोजक भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ पूर्व जाने माने वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, विकास कुमार गोल्डी, संयोजक भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ ने भव्य समारोह में की।

स्कूली क्रिकेट को मिलेगा नया मंच

टर्निंग प्वायंट के निदेशक सह आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य पटना जिला में स्कूली स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लर्निक फाउंडेशन के द्वारा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पटना के हर स्कूल के खिलाड़ियों को एक संगठित और प्रतिस्पर्धात्मक मंच मिले, जहां वे अपने खेल को निखार सकें। यह लीग खिलाड़ियों को टीमवर्क, अनुशासन और प्रोफेशनल क्रिकेट का अनुभव देने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह पहल आने वाले समय में कई नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाएगी

युवा क्रिकेटरों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म

कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि यह लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म है। यहां से निकलने वाली प्रतिभाएं भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से स्कूली स्तर पर क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी और खिलाड़ियों को प्रोफेशनल माहौल में खेलने का मौका मिलेगा।

सिर्फ पटना जिला के खिलाड़ियों को मौका

आयोजन सचिव सह सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें केवल पटना जिला के स्कूलों के खिलाड़ी ही हिस्सा ले रहे हैं। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता मिलेगी और उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

दो आयु वर्ग, 4-4 टीमों के बीच मुकाबला

लीग में अंडर-12 और अंडर-15 दो आयु वर्गों में मुकाबले होंगे। दोनों कैटेगरी में कुल 4-4 टीमें हिस्सा ले र ही हैं, जिससे प्रतियोगिता काफी प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक होने की उम्मीद है।

प्रोफेशनल अंदाज में खेल

इस लीग की एक और खासियत यह होगी कि सभी मुकाबले सफेद गेंद से रंगीन ड्रेस (कलर किट) में खेले जायेंगे, जिससे खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट जैसा अनुभव मिलेगा। आयोजन समिति का मानना है कि इससे खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और भी मजबूत होगी।

पुरस्कारों की भरमार

लीग के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में प्राथमिकता देने की भी योजना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights