Tuesday, April 28, 2026
Home IPL IPL 2026 MI VS SRH : वापसी की राह तलाशेगा मुंबई इंडियंस

IPL 2026 MI VS SRH : वापसी की राह तलाशेगा मुंबई इंडियंस

सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला 29 अप्रैल को

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई, 28 अप्रैल। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के अंतर्गत बुधवार यानी 29 अप्रैल को होने वाला यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम जब बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो उसकी कोशिश हार के सिलसिले को तोड़कर जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

मुंबई इंडियंस का अभियान अब तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। टीम ने सात में से पांच मुकाबले गंवाए हैं और अंक तालिका में निचले पायदान पर है। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली बड़ी हार ने टीम का मनोबल और नेट रन रेट दोनों प्रभावित किए हैं।

कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब तक का परफॉरमेंस आशा के अनुरुप नहीं रहा है, जिससे टीम का बल्लेबाजी क्रम दबाव में है। हालांकि तिलक वर्मा ने एक शानदार शतक लगाकर उम्मीद जरूर जगाई थी, लेकिन टीम उस लय को कायम नहीं रख सकी।

गेंदबाजी में भी समस्याएं बनी हुई हैं। जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज भी अब तक खास असर नहीं छोड़ पाए हैं। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर भी पावरप्ले में शुरुआती विकेट दिलाने में नाकाम रहे हैं, जिससे विरोधी टीमों को मजबूत शुरुआत मिल रही है।

ओपनिंग में भी अस्थिरता नजर आई है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी ने टीम को प्रभावित किया है, जबकि उनकी जगह मौका पाने वाले बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। अब देखना होगा कि रोहित पूरी तरह फिट होकर वापसी कर पाते हैं या नहीं।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद शानदार फॉर्म में है और टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है। अभिषेक शर्मा बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। उनके साथ ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने भी टीम को मजबूती दी है, जबकि ट्रैविस हेड से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस की वापसी ने टीम को संतुलन प्रदान किया है। उनकी अगुवाई में सनराइजर्स का आक्रमण और धारदार नजर आ रहा है।

मुंबई का घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, ऐसे में यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है।

कुल मिलाकर, यह मैच संघर्षरत मुंबई इंडियंस और लय में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिलचस्प टक्कर का वादा करता है। मुंबई के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है, जबकि सनराइजर्स जीत की अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights