पटना, 23 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में भोजपुर ने रोहतास, भागलपुर ने मुंगेर, वेस्ट चंपारण ने सारण, वैशाली ने जहानाबाद, सीतामढ़ी ने मधुबनी, पूर्णिया ने किशनगंज और बेगूसराय ने सुपौल को हराते हुए शानदार जीत दर्ज की।
शाहाबाद जोन में भोजपुर ने रोहतास को 94 रन, अंगिका जोन में भागलपुर ने मुंगेर को 5 विकेट, वेस्टर्न जोन में वेस्ट चंपारण ने सारण को 6 विकेट, पाटलिपुत्र जोन में वैशाली ने जहानाबाद को 10 विकेट, मिथिला जोन में सीतामढ़ी ने मधुबनी को 73 रन, सीमांचल जोन में पूर्णिया ने किशनगंज को 15 रन और सेंट्रल जोन में बेगूसराय ने सुपौल को 208 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
सदीसोपुर स्थित डीएल सिंह ग्राउंड पर खेले गए शाहाबाद जोन के मुकाबले में भोजपुर ने रोहतास को 94 रन से हराया।
भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.5 ओवर में 10 विकेट पर 153 रन बनाया। बल्लेबाजी में बालाजी कुमार 16 रन, आकाश देव 26 रन तथा कप्तान नमन सिंह ने 38 रन की पारी खेली। रोहतास की गेंदबाजी में जय कुमार और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए तथा पीयूष कुमार ने तीन विकेट और पुरुषोत्तम ने एक विकेट।
रोहतास ने 16.1 ओवर में 10 विकेट पर 59 रन बनाया। बल्लेबाजी में युवराज सिंह ने 14 और सिद्धांत राज्य ने 10 रन बनाया। इसके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छूट सका। भोजपुर की गेंदबाजी में रौनक कुमार ने 8 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 26 रन देकर 8 विकेट चटकाए तथा प्रेम यादव ने दो विकेट।
भागलपुर के सैडिंस कंपाउंड पर खेले गए मैच में भागलपुर ने मुंगेर को 5 विकेट से मात दी। मुंगेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.1 ओवर में 10 विकेट पर 140 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रतीक सिंह ने 51 रन, हर्ष प्रीतम ने 32 रन तथा कप्तान अमन राज ने 21 रनों की पारी खेली।
भागलपुर की गेंदबाजी में संकल्प सुमन 9.1 ओवर 3 मेडन 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए। आरव राज और ओम केशव को दो-दो विकेट मिला तथा मोहम्मद शहंशाह खान को एक विकेट मिला।
भागलपुर ने 22.1 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन बनाया। बल्लेबाजी में ओम केशव 50 गेंद में 50 रन बनाया। स्वप्निल झा 31 रन तथा मोहम्मद इनाम शोएब ने 16 रन बनाया। मुंगेर की गेंदबाजी में आर्यन केसरी और आदित्य कुमार को दो-दो विकेट मिला तथा दीपक भारद्वाज को एक विकेट।
बिदुपुर (वैशाली) के ग्राउंड पर खेले गए मैच में पश्चिम चंपारण ने सारण को 6 विकेट से मात दी। सारण ने 38.3 ओवर में 10 विकेट पर 168 रन बनाया। बल्लेबाजी में निखिल सिंह ने 43 रन तथा प्रशांत कुमार ने 42 रन और शशांक कुमार ने 20 रन बनाया
वेस्ट चंपारण की गेंदबाजी में अभिषेक पासवान में 10 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 43 रन देकर 6 विकेट चटकाया।विनय कुमार ने 3 विकेट और अंबर राज ने एक विकेट चटकाए।
वेस्ट चंपारण ने 33.1 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाया। आतिश राज ने 50 रन, आरुष कुमार ने 55 रन, तथा शौर्य कुमार ने नाबाद 25 रन बनाया। सारण की गेन्दबाजी में रचित और आयुष को दो-दो विकेट मिला।
सोनपुर के रेलवे स्टेडियम में खेले गए मैच में वैशाली ने जहानबाद को दस विकेट से हराया। जहानाबाद ने पहले खेलते हुए 26 ओवर में 10 विकेट पर 82 रन बनाया। बल्लेबाजी में संदीप कुमार ने 18 रन, ईशांत राज ने 10 रन और आशुतोष ने 11 रनों की पारी खेली। वैशाली की गेंदबाजी में धर्मपाल कुमार और विशाल राज को तीन-तीन विकेट मिला तथा अमित, उज्जवल, सुजल और शिवम को एक-एक विकेट।
वैशाली ने सात ओवर में बिना विकेट गवाएं 84 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में शिवम सम्राट ने नाबाद 21 रन तथा तेजस्वी चौहान ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। जहानाबाद की गेंदबाजी में किसी भी गेंदबाज को विकेट के रूप में सफलता नहीं मिली।
सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में खेले गए मैच में सीतामढ़ी ने मधुबनी को 73 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीतामढ़ी ने 35.2 ओवर में 10 विकेट पर 197 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान अंकित वर्मा ने 67 रनों की पारी खेली तथा आदित्य राज ने 20 रन, आदित्य कुमार ने 29 रन और अक्षय सिंह ने 23 रन बनाया।
मधुबनी की गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 10 ओवर में एक मेडन रखते हुए 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए। मयंक को दो विकेट मिला एवं शिवम, फवज़न और उज्जवल को एक-एक विकेट।
मधुबनी ने 30.3 ओवर में 10 विकेट पर 124 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकित कामत 25 रन, रवि किशन शाह 20 रन तथा शिवम यादव ने 22 रन बनाया। सीतामढ़ी की गेंदबाजी में आदित्य राज 10 ओवर में 56 रन देकर 5 विकेट चटकाए तथा मोहम्मद अरशद राजा को तीन विकेट मिला और अमर तथा अक्षय को एक-एक विकेट मिला।
पटना के 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी पर खेले गए सीमांचल जोन के मैच में पूर्णिया ने किशनगंज को 15 रन से मात दी। पूर्णिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में 10 विकेट पर 129 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद सकलेन राजा ने नाबाद 44 रन, आशीष राज ने 14 रन तथा मोहम्मद नजीर आलम ने 15 रन बनाया। किशनगंज की गेंदबाजी में निसार जहूर आलम ने 3 विकेट चटकाए तथा मोहम्मद शमशाद, कप्तान प्रिंस और नरित ने दो-दो विकेट।
किशनगंज में 40.4 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन बनाया। बल्लेबाजी में शौर्य कुमार ने 23 रन तथा मोहम्मद शमशाद इब्राहिम ने 56 रनों की पारी खेली। पूर्णिया की गेंदबाजी में दरेन शहादत राजा 10 ओवर में दो मेडन रखते हुए 31 रन देकर चार विकेट चटकाए तथा आयंक ठाकुर को तीन विकेट और अमन, युवराज एवं रब्बुल को 1-1 विकेट मिला।
बेगूसराय के आईओसीएल ग्राउंड पर खेले गए सेंट्रल जोन के म ैच में बेगूसराय ने सुपौल को 208 रनों से हराया। बेगूसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 337 रन बनाया। बल्लेबाजी में युवराज महतो ने 79 रन, प्रिया रंजन कुमार ने नाबाद 61 रन और आर्यन पोद्दार ने 54 रन बनाया सुपौल के गेंदबाजी में हसनगिर आदिल को दो विकेट मिला तथा इंजमाम-उल हक़ और आकाश झा को एक-एक विकेट।
सुपौल ने 25.3 ओवर में 10 विकेट पर 129 रन बनाया बल्लेबाजी में कुमार श्रेय गोस्वामी ने 29 रन, इंज़ीममूल हक़ ने 25 रन, ऋषि कुमार ने 13 रन तथा जितेंद्र कुमार और अभिषेक सिंह ने क्रमशः 12-12 रन बनाया। बेगूसराय की गेंदबाजी में ऋतिक चौबे को 4 विकेट मिला। राहुल गिरी को तीन विकेट, रमन कश्यप को दो विकेट एवं मोहम्मद हमाद अकबर को एक विकेट।