पटना, 22 अप्रैल। प्लेयर ऑफ द मैच रवि सिंह (92 रन, तीन विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत लखीसराय ने बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के अंगिका जोन के मुकाबले में भागलपुर को 64 रन से पराजित किया।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए लखीसराय ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भागलपुर की टीम 19.2 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखीसराय की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रवि सिंह ने 39 गेंदों पर 92 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा सुशांत सिंह ने 29 रन और आयुष रंजन ने 24 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सुशांत कुमार ने 12 और अंकित राज ने 13 रन की पारी खेली।
भागलपुर की ओर से भानू कुमार ने 2 और विवेक और रितेश भारती ने 1-1 विकेट चटकाये।
194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम 19.2 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बसुकीनाथ मिश्रा ने 31 और सचिन भारद्वाज ने 20 रन बनाये। सचिन कुमार ने 24 रन की पारी खेली।
लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में रवि सिंह ने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाये। उनके अलावा दीपक महतो ने 22 रन देकर 2 और प्रणय कुमार ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
लखीसराय: 20 ओवर में सात विकेट पर 193 रन, रवि सिंह 92, सुशांत सिंह 29, आयुष रंजन 24, अंकित राज 13, सुषांत गुलशन 12, भानु कुमार 2/38, विवेक 1/33, रितेश भारती 1/31
भागलपुर: 19.2 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट, बासुकीनाथ मिश्रा 31, सचिन भारद्वाज 20, सचिन कुमार 24, विवेक 11
रवि सिंह 3/19, दीपक महतो 2/22, प्रणय कुमार 2/27, अभिषेक 1/34