Wednesday, April 22, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : कैमूर पर अकेले भारी पड़े भोजपुर के अंकित

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : कैमूर पर अकेले भारी पड़े भोजपुर के अंकित

शाहाबाद जोन में भोजपुर ने कैमूर को 92 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 अप्रैल। भोजपुर के अंकित राज अकेले पूरी कैमूर टीम पर भारी पड़े। बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के शाहाबाद जोन के मुकाबले में जितने रन की पारी भोजपुर के अंकित (नाबाद 115 रन) ने खेली उससे एक रन ज्यादा पर कैमूर की पारी सिमट गई और उसे 92 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस जीत में भोजपुर के गेंदबाजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में बुधवार यानी 22 अप्रैल से शाहाबाद जोन के मुकाबले शुरू हुए। पहले मैच में कैमूर ने टॉस जीता और भोजपुर को बल्लेबाजी का न्योता दिया। शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर प्रकाश सिंह और ह्यदयानंद सस्ते में आउट हो गए। 18 रन पर दो विकेट। इसके बाद अंकित राज और रोहित सिंह ने खूंटा गाड़ा और रनों की बरसात कर दी।

दोनों के बीच 132 रनों की साझेदारी हुई। अंत में परमजीत सिंह ने भी तेज 20 रन बनाये। अंकित ने 59 गेंद में 15 चौका व 4 छक्का की मदद से नाबाद 115 और रोहित सिंह ने 33 गेंद में 4 चौका व 3 छक्का की मदद से 52 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 पहुंचा दिया। कैमूर की ओर से गौरव सिंह ने 1 और निशांत सिंह ने 2 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। कप्तान शशांक उपाध्याय ने 25 रन और सचिन कुमार पटेल ने 36 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 16.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। प्रशांत दूबे ने 16 और सलमान हाशमी ने 12 रन की पारी खेली।

भोजपुर की ओर से गेंदबाजी में शिवम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। उनके अलावा राहुल कुमार और परमजीत सिंह ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। विवेक यथार्थ और गुलशन कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

भोजपुर: 20 ओवर में 3 विकेट 208 रन, अंकित राज नाबाद 115, रोहित सिंह 52, परमजीत सिंह नाबाद 20, निशांत कुमार सिंह 2/25, गौरव कुमार सिंह 1/31

कैमूर: 16.5 ओवर में 116 रन ऑल आउट, सचिन कुमार पटेल 36, शशांक उपाध्याय 25, प्रशांत दुबे 16, सलमान हाशमी 12, शिवम सिंह 3/7, राहुल कुमार 2/30, परमजीत सिंह 2/20, विवेक यथार्थ 1/23, गुलशन 1/7

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights