पटना, 21 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में चल रही बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के दो जोन मिथिला और वेस्टर्न जोन के लीग मुकाबले 21 अप्रैल यानी मंगलवार को समाप्त हो गए। मिथिला जोन से दरभंगा और वेस्टर्न जोन ने गोपालगंज ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
मंगलवार को खेले गए इन दोनों के अंतिम लीग मुकाबलों में शिवहर और सिवान की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली जीत दर्ज की। मिथिला जोन के मुकाबले में शिवहर ने सीतामढ़ी को 40 जबकि वेस्टर्न जोन के मुकाबले में सीवान ने पश्चिम चंपारण 72 रन से हराया।
शिवहर की 40 रन से जीत
स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मिथिला जोन के मुकाबले में शिवहर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर मेन 8 विकेट पर 188 रन बनाये। अभिषेक कुमार ने 53, सुंदरम तथागत आनंद ने 30, शिवम झा ने 27 और अंकित राज ने 26 ने अहम पारियां खेलीं। सीतामढ़ी की ओर से प्रियांशु, राजेश कुमार झा ने 2-2 जबकि माधवन और रोहित ने 1-1 विकेट चटकाये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। सुंदरम यादव ने 31, प्रियांशु कुमार ने 29, रोहित उपाध्याय ने 16 और मृत्युंजय कुमार ने 18 रन की पारी खेली।
शिवहर की ओर से गेंदबाजी में विवेक आनंद ने 28 रन देकर 3, पुष्कल गौतम और मनीष कुमार ने 2-2 जबकि महावीर और रौशन ने 1-1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
शिवहर: 188/8 (20 ओवर), अभिषेक कुमार 53, तथागत आनंद 30, शिवम झा 27, अंकित राज 26, मनीष कुमार 19, अतिरिक्त 13, प्रियांशु कुमार 2/26, माधव सिंह 1/23, राजेश कुमार झा 2/42, रोहित कुमार 1/39.
सीतामढ़ी: 148/9 (20 ओवर), सुंदरम यादव 31, प्रियांशु कुमार 29, मृत्युंजय कुमार 18, रोहित उपाध्याय 16, मुकुल रंजन 13, माधव सिंह 15, विवेक आनंद 3/28, पुष्कल गौतम 2/19, मनीष कुमार 2/20, महावीर कुमार 1/22, रौशन राय 1/24
सीवान की 72 रन से बड़ी जीत
याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड, विक्रम पर खेले गए वेस्टर्न जोन के मुकाबले में सीवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया। पवन कुमार राय ने 45, सतीश कुमार ने 24, अबुल फराह 23, मनीष गिरि ने 24, इमरान नजीर ने 21, फहीम अनवर ने 22, शब्बीर खान ने 23, विशाल कुमार सिंह ने 12 और कौसर आफताब ने 19 रन बनाये।
पश्चिम चंपारण की ओर से अंकुर कुमार और धनंजय ठाकुर ने 2-2 जबकि लोकेश, हिमांशु, करणजीत सिंह और आयुष कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में पश्चिम चंपारण की टीम नौ विकेट पर 150 रन तक ही पहुंच सकी। कमरान शाह (63) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। इसके अलावा विश्वजीत शुक्ला ने 10, इनामुद्दीन ने 12, अंकुर कुमार ने 19, हिमांशु तिवारी ने 18 रन की पारी खेली। सीवान की ओर से मनीष गिरि ने 17 रन देकर 3 जबकि प्रिंस शाही और हन्नी सिंह ने 2-2 जबकि सतीश कुमार और पवन राय ने 1-1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
सीवान: 222/9 (20 ओवर),पवन कुमार राय 45, मनीष कुमार गिरी 24, सतीश कुमार 24, अबुल फाराह 23, शब्बीर खान 23, फहीम अनवर 22, इमरान नजीर 21, कौसर आफताब 19, विशाल कुमार सिंह 12, लोकेश कुमार 1/49, हिमांशु तिवारी 1/35, धनंजय ठाकुर 2/37, करणजीत कनौजिया 1/48, आयुष कुमार 1/19, अंकुर कुमार 2/32
पश्चिम चंपारण: 150/9 (20 ओवर)
कमरान शाह 63, अंकुर कुमार 19, हिमांशु तिवारी 18, इनामुद्दीन कैफ 12, विश्वजीत शुक्ला 10, मनीष कुमार गिरी 3/17, प्रिंस शाही 2/21, हनी कुमार सिंह 2/30, सतीश कुमार 1/23, पवन कुमार राय 1/14