Sunday, April 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का रोमांच अब बिहार में भी

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का रोमांच अब बिहार में भी

आईटीपीएल से शुरू होगा आईएसपीएल का सफर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 अप्रैल। देश के विभिन्न शहरों चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, पंजाब, कोलकाता, राजस्थान, बैंगलोर और हैदराबाद होते हुए इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) टी10 क्रिकेट लीग का रोमांच बिहार के पटना सहित कई जिलों में भी देखने को मिलेगा। इस बात की जानकारी आईटीपीएल के चैयरमैंन दिव्य प्रभात ने पटना के राजवंशी नगर स्थित उर्जा स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि लीग के लिए टीम की चयन प्रक्रिया मई माह में शुरू होगी। यह चयन ट्रायल बिहार के चार शहरों पटना समेत भागलपुर, मुजफ्फरपुर और रोहतास में आयोजित होगा।

इसके सफल संचालन के लिए नेशनल मीडिया कमेटी का चैयरमैन सह कॉडिनेटर रूपक कुमार को बनाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि चयन ट्रायल ओपन है। इसमें प्रत्येक पार्टिसिपेंट को छह गेंदों में कम से कम 13 रन चेज करने होंगे या गेंदबाजी करते समय एक ओवर में 13 रन बचाने होंगे। आईटीपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम आईएसपीएल के सेलेक्शन ट्रायल के लिए भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो स्टेडियम में खेला जाता है। 2024-25 सीजन का लाइव अपडेट्स, मैच शेड्यूल और अंक तालिका ESPNcricinfo पर भी उपलब्ध हैं। इसमें मझी मुंबई और दिल्ली सुपरहीरोज जैसे कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं।

यह टूर्नामेंट तेज गति वाले मैचों के लिए प्रसिद्ध है। इससे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के बड़े नाम जुड़े हैं, जैसे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, राम चरण, सचिन तेंडुलकर, शिल्पा शेट्टी और सूर्या। प्रेसवार्ता के दौरान लीग कमिश्नर सुमित कुमार, संयोजक अभिषेक रंजन, आईटीपीएल भारत के चीफ सेलेक्टर मनोज कुमार पाली, बिहार सह ईस्ट जोन के सेलेक्टर देवव्रत प्रिंस आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights