Sunday, April 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट ज्योति सीसी ने जीता पटना जिला वीमेंस क्रिकेट लीग का खिताब

ज्योति सीसी ने जीता पटना जिला वीमेंस क्रिकेट लीग का खिताब

फाइनल में उमा इलेवन को 6 विकेट से हराया, तेजस्वी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 अप्रैल। तेजस्वी (48 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत ज्योति सीसी ने पटना जिला वीमेंस क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में ज्योति सीसी ने उमा इलेवन को 6 विकेट से हराया। उमा इलेवन की ओर से संतोषी कुमारी ने 65 रन की पारी खेली और 3 विकेट भी चटकाये पर उनकी मेहनत बेकार चली गई।

स्थानीय अभिषेक क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में ज्योति सीसी ने जीता और उमा इलेवन को बैटिंग का न्योता दिया। उमा इलेवन ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 158 रन बनाये। स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने 16, नंदनी पंडित ने 27, सोनी कुमारी ने 17 रन की पारी खेली। संतोषी कुमारी ने 44 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 65 रन बनाये और उमा इलेवन को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अतिरिक्त के सहारे 19 रन बने।

ज्योति सीसी की ओर से कप्तान तेजस्वी ने 24 रन देकर 3, लक्की कुमारी ने 32 रन देकर 2, सृष्टि और संध्या ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में ज्योति सीसी की शुरुआत बढ़िया हुई। सलामी जोड़ी कुशमांडा मंगली और त्रयोशी ने 48 रन की साझेदारी की पर इस जोड़ी के टूटते ही ज्योति सीसी लड़खड़ा गई। 72 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद तेजस्वी ने कप्तानी भूमिका निभाई और 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर टीम को जीत दिला दी। सृष्टि सिंह का साथ मिला जो विकेट पर टिकीं। तेजस्वी ने 47 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाये। कुशमांडा मंगली ने 27, त्रयोशी ने 16, पूजा कुमारी ने 11 और सृष्टि सिंह ने नाबाद 8 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 39 रन बने।

उमा इलेवन की ओर से संतोषी कुमारी ने 20 रन देकर 3, चेताली संजीत ने 29 रन देकर 2 विकेट चटकाये। तेजस्वी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार, वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती व अन्य ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत आयोजन सचिव आशुतोष ज्योति सिंह ने किया।

टूर्नामेंट के श्रेष्ठ

प्लेयर ऑफ द मैच फाइनल : तेजस्वी
प्लेयर ऑफ द लीग: संतोषी कुमारी
बेस्ट बैटर : संतोषी कुमारी
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : तेजस्वी
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर : कुष्मांडा मंगली
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक :सृष्टि सिंह
उभरती हुई खिलाड़ी : सृष्टि सिंह

संक्षिप्त स्कोर

उमा इलेवन : 30 ओवर में नौ विकेट पर 158 रन, स्वर्णिमा चक्रवर्ती 16, नंदनी पंडित 27, सोनी कुमारी 17, संतोषी कुमारी 65, अतिरिक्त 19, सृष्टि सिंह 1/28, तेजस्वी 3/24, लक्की कुमारी 2/32, संध्या कुमारी 1/37

ज्योति सीसी : 28 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन, कुशमांडा मंगली 27, त्रयोशी 16, पूजा कुमारी 11, तेजस्वी नाबाद 48, सृष्टि सिंह नाबाद 8, अतिरिक्त 39, संतोषी कुमारी 3/20, चैतांली संजीत 2/29.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights