Sunday, April 19, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : पूर्णिया के गेंदबाजों का जलवा

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : पूर्णिया के गेंदबाजों का जलवा

किशनगंज को सात विकेट से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 6 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही रणधीर वर्मा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के अंतर्गत किशनगंज के खिलाफ खेले गए मैच में पूर्णिया के गेंदबाजों का जलवा रहा और मैच पूर्णिया ने 7 विकेट से जीत लिया। विजेता टीम के युवराज कुमार (13 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

टॉस पूर्णिया ने जीता और किशनगंज को बैटिंग का न्योता दिया। किशनगंज की टीम 33.4 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। पूर्णिया ने 25.2 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

किशनगंज की बैटिंग

मैच की शुरुआत किशनगंज की बल्लेबाजी से हुई, लेकिन टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई। ओपनिंग जोड़ी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ऐसे मुश्किल समय में कौनैन रेजा ने 34 (52) रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। उनके अलावा मोहम्मद अनिसुर्रहमान 16 (58) और आदित्य प्रसाद 11 (15) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते रहे और पूरी टीम 33.4 ओवर में 124 रन पर सिमट गई।

पूर्णिया की ओर से मोहम्मद रौशन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर चार विकेट चटकाये। इसके अलावा युवराज कुमार ने भी 37 रन देकर 4 विकेट अपनी झोली में डाल उनका अच्छा साथ निभाया। इन दोनों गेंदबाजों की जोड़ी ने मैच का रुख पूरी तरह पूर्णिया के पक्ष में कर दिया।

पूर्णिया की बैटिंग

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और टीम ने शुरुआती विकेट गंवाए, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम ने जिम्मेदारी संभाल ली। कप्तान मौसाम शर्मा ने 26 (38) रन बनाकर पारी को स्थिरता दी। इसके बाद एमडी शेख सलीक और मधुकर कुमार यादव ने शानदार साझेदारी करते हुए मैच को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया।

एमडी शेख सलीक ने नाबाद 37 (47) रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था, जबकि मधुकर कुमार यादव ने आक्रामक अंदाज में नाबाद 34 (28) रन बनाकर टीम को 25.2 ओवर में जीत दिला दी। किशनगंज की ओर से मोनू गोला ने 35 रन देकर 2 और अविनाश कुमार यादव ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये, लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

संक्षिप्त स्कोर

किशनगंज : 124 ऑल आउट (33.4 ओवर), कौनैन रेजा 34, मोहम्मद अनिसुर्रहमान 16, आदित्य प्रसाद 11, मोहम्मद नवाज़िश रौशन 4/20, युवराज अबनीश कुमार 4/37, हुमजा आरफिन 1/20, हर्ष सहाय 1/22

पूर्णिया : 128/3 (25.2 ओवर), मोहम्मद शेख सलीक नाबाद 37, मधुकर कुमार यादव नाबाद 34, मौसम शर्मा 26, युवराज कुमार 13, मोनू गोला 2/35, अविनाश कुमार यादव 1/18

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights