Thursday, April 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूल क्रिकेट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूल क्रिकेट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

प्रतियोगिता के मैच 14 अप्रैल से दो ग्राउंड पर खेले जायेंगे

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 14 अप्रैल से राजधानी के दो ग्राउंड पर रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी की स्मृति में आयोजित होने वाले प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण गरिमामयी समारोह में रविवार यानी 5 अप्रैल को किया गया।

ट्रॉफी का अनावरण पटना की उपमेयर रेशमी चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, वार्ड पार्षद सह कांग्रेस नेता इंद्रदीप चंद्रवंशी, राजद नेता संतोष कुमार उर्फ सुखु पासवान, सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के सीएमडी सुमित शर्मा, राजेश कुमार, चंद्रशेखर कुमार और सीएबी कोच मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

स्व. प्रवीण चंद्रवंशी के भाई और वार्ड पार्षद आयोजन अध्यक्ष इंद्रदीप चंद्रवंशी ने कहा कि प्रतियोगिता 14 अप्रैल से कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड और सीएबी ग्राउंड पर खेली जाएगी। मैच 21-21 ओवरों का खेला जायेगा और नॉकआउट होगा।

युवाओं को मिलेगी नई दिशा

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में स्कूल और एकेडमी की टीमें भाग लेंगी। आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को सकारात्मक मंच प्रदान करना और प्रवीण चंद्रवंशी की स्मृति को सम्मान देना है।

खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार

फाउंडेशन के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में हर दिन प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विशेष अवॉर्ड्स भी होंगे शामिल

फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार ने कहा कि टूर्नामेंट में मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर जैसे कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क कर सकती हैं। खिलाड़ियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ जमा करनी होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights