Friday, April 24, 2026
Home बिहार बिहार राज्य सबजूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 15 अप्रैल से

बिहार राज्य सबजूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 15 अप्रैल से

पटना के राजवंशीनगर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में होगी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 अप्रैल। बिहार बैडमिंटन संघ (बीबीए) के तत्वावधान में आगामी 15 अप्रैल से बिहार राज्य सब-जूनियर (अंडर-13 एवं अंडर-15) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन पटना में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता राजवंशी नगर स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी, जिसकी मेजबानी पटना जिला बैडमिंटन संघ करेगा। इसकी जानकारी ​संघ के महासचिव केएन जायसवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले खेले जायेंगे। अंडर-13 वर्ग में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2014 या उसके बाद होना आवश्यक है, जबकि अंडर-15 वर्ग के लिए जन्म तिथि 1 जनवरी 2012 या उसके बाद निर्धारित की गई है।

टूर्नामेंट के तहत क्वालिफाइंग मैच 15 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। सबों का फाइनल 19 अप्रैल को खेला जायेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के नियमों का पालन करना होगा, जिसमें टी-शर्ट पर नाम अंकित करना भी शामिल है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को 2026 का वार्षिक जिला पंजीकरण शुल्क (200 रुपये) जमा कर उसका प्रमाण साथ रखना अनिवार्य होगा। पटना जिला बैडमिंटन संघ के संयोजक कुमार संदीप को टूर्नामेंट का आयोजन सचिव बनाया गया है।

इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय अंडर-13 एवं अंडर-15 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के लिए किया जाएगा। टूर्नामेंट में विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रत्येक इवेंट में 10 हजार रुपये तक कुल मिलाकर 80 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस टूर्नामेंट के सभी मैचों के लाइव स्ट्रमिंग बिहार बैडमिंटन संघ के द्वारा कराया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को अपने मैच में प्रदर्शन को देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights