पटना, 4 अप्रैल। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में शनिवार यानी 4 अप्रैल को खेले गए मैचों में आरआईटी चैंपियंस और वीजीयू थंडरबोल्ट ने जीत हासिल की। आरआईटी चैंपियंस ने आंजिक्य बॉम्बर्स को 8 विकेट और वीजीयू थंडरबोल्ट ने बीआईएचईआर नाइटराइडर्स को 27 रन से हराया।
पहला मैच
स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को पहला मैच आंजिक्य बॉम्बर्स बनाम आरआईटी चैंपियंस के बीच खेला गया। चैंपियंस ने टॉस जीतकर बॉम्बर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बॉम्बर्स की पूरी टीम 18.1 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। चैंपियंस के लिए कप्तान हिमांशु ने 4 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट चटकाए।
जवाब में चैंपियंस ने लक्ष्य को 14.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अस्तित्व चंद्रा ने नाबाद 55 रन का योगदान दिया। गेंद से जीत की नींव रखने वाले चैंपियंस के कप्तान हिमांशु को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
आंजिक्य बॉम्बर्स: 18.1 ओवर में 114 रन पर आलआउट, प्रेम रंजन 41, प्रत्युष राज 38, अतिरिक्त 13, हिमांशु कुमार 4/29, आकाश गुप्ता 2/15, ध्रुव 1/21, शिवम 1/25, हरि ओम 1/18.
आरआईटी चैंपियंस : 14.3 ओवर में 2 विकेट पर 116 रन, अमन 19, आस्तित्व चंद्रा नाबाद 55, अभिमान 13, मुन्ना नाबाद 18, अतिरिक्त 11, अंश राज 1/22, आयुष कुमार केशरी 1/27.
दूसरा मैच
दूसरा मैच बीजीयू थंडरबोल्ट बनाम बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें थंडरबोल्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन बनाए। जवाब में खेलने नाइटराइडर्स की टीम 19.3 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। इस तरह यह मैच थंडरबोल्ट ने 27 रन से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के विश्वजीत (34 रन, 4 ओवर, 16 रन देकर 4 विकेट ) को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
बीजीयू थंडरबोल्ट: 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन , साहिल 34, नवीन 21, विश्वजीत आनंद 34, अतिरिक्त 25, शान गोस्वामी 3/31, पीयूष 2/33, विपुल 2/21, अमन राज 2/15.
बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 19.3 ओवर में 129 रन पर आलआउट मो अतहर इमाम 11, पीयूष 15, विपुल 27, अरुनभ राय 12, हर्षित शरण 17, अतिरिक्त 23, विश्वजीत 4/16, अभिनव राज 3/16, सुजल राज 1/18, शिवांश मौर्या 1/25, साहिल कुमार 1/2.