Tuesday, April 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आरबीएनवाईएसी और पेसू की बंपर जीत

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आरबीएनवाईएसी और पेसू की बंपर जीत

रौनित और शशीम राठौर बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (सुपर सिक्स) के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैचों में आरबीएनवाईएसी और पेसू ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ आरबीएनवाईएसी और पेसू ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। ईआरसीसी की टीम भी सेमीफाइनल पहुंच चुकी है।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेलगे गए मैच में आरबीएनवाईएसी ने अधिकारी इलेवन को 101 रन और पेसू ने राइजिंग स्टार को दस विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के रौनित (आरबीएनवाईएसी) और शशीम राठौर (पेसू) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरबीएनवाईएसी की जीत

आरबीएनवाईएसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाये। रौनित ने मात्र 53 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 5 चौके शामिल थे। हर्ष राज ने 61 रन, इंद्रजीत कुमार ने 24, सिद्धांत विजय ने 38, मोहम्मद शहबाज अनवर ने नाबाद 27 और नंदकिशोर ने 16 रन बनाये।
अधिकारी इलेवन की ओर से आकाश राज और रौशन कुमार ने 2-2, मलय राज ने 3 और नीरज सिंह और प्रभाकर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम उबर नहीं सकी।
कप्तान कुमार रजनीश ने 52 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अमन अविनाश (54) और आकाश राज (35) ने कुछ हद तक मुकाबले को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था।

आरबीएनवाईएसी की ओर से उत्कर्ष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं सिद्धांत विजय ने 3 विकेट झटके। शहबाज अनवर ने 2 और श्लोक कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

पेसू का तूफानी प्रदर्शन

ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राइजिंग स्टार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 118 रन बनाये। टीम के लिए कप्तान अमन राज ने 65 रन की जिम्मेदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला।

पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने 3 विकेट लेकर शुरुआत में झटके दिए, जबकि राहुल राठौर और शशीम राठौर ने 2-2 विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में बनाए रखा।

पेसू की विस्फोटक ओपनिंग

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

पीयूष कुमार सिंह और शशीम राठौर की ओपनिंग जोड़ी ने राइजिंग स्टार के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए मात्र 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पीयूष कुमार सिंह ने 50 रन और शशीम राठौर ने 61 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
आरबीएनवाईएसी : 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन, इंद्रजीत कुमार 24, सिद्धांत विजय 38, रौनित 108, हर्ष राज 61, नंदकिशोर 16, शहबाज अनवर नाबाद 27, आकाश राज 2/46, मलय राज 3/37, रौशन कुमार 2/51, नीरज सिंह 1/53, प्रभाकर 1/85

अधिकारी इलेवन : 27.4 ओवर में 188 रन, कुमार रजनीश 52, आकाश राज 35, अमन अविनाश 54, पुलक 15, रौशन कुमार 23, शहबाज अनवर 2/37, उत्कर्ष कुमार 4/53, श्लोक कुमार 1/9, सिद्धांत विजय 3/56

दूसरा मैच

राइजिंग स्टार : 29.5 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट, अगस्त्या आनंद 10, केशव 11, अमन राज 65, अभिजीत साकेत 3/22, पवन कुमार 1/32, शशीम राठौर 2/37, राहुल राठौर 2/11, निखिलेश रंजन 1/5,पंकज कुमार 1/10

पेसू : 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 122 रन, पीयूष कुमार सिंह नाबाद 50, शशीम राठौर नाबाद 61, अतिरिक्त 11.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights