पटना, 1 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के तत्वावधान में खेली जा रही रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के लीग मुकाबले में किशनगंज के खिलाफ अररिया के गेंदबाजों का जलवा रहा और टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की। विजेता टीम के अमन राज (64 रन, दो विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का सार
स्थानीय 22 यार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में अररिया के अमन राज अकेल किशनगंज पर भारी पड़े। टॉस अररिया ने जीता और किशनगंज को बैटिंग का न्योता दिया। किशनगंज की टीम 22 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट हो गई। अररिया ने मात्र 4.1 ओवर में 1 विकेट पर 69 रन बना कर मैच जीत लिया।
किशनगंज की पारी
इस मुकाबले में किशनगंज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 68 रन पर सिमट गई। किशनगंज की ओर से मोनू गोआला ने 14 रन बनाए, जबकि कप्तान अयान शोएब ने 12 रन का योगदान दिया। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
अररिया के गेंदबाजों का दबदबा
अररिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को पूरी तरह दबाव में रखा। अक्षय कुमार बिश्वास ने 3 विकेट, शिवम कुमार झा ने 2 विकेट और अमन राज ने 2 विकेट झटके।
अमन राज का तूफान
69 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए अररिया ने मात्र 4.2 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य संजय राज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 64 रन ठोक दिए, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे।
संक्षिप्त स्कोर
किशनगंज : 22 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट, कोनैन रेजा 11, अयान शोएब 12, मोनू गोआला 14, शिवम झा 2/7, आर्यन राज 1/10, अमन राज 2/21, अक्षय कुमार विश्वास 3/19
अररिया : 4.2 ओवर में 1 विकेट पर 69 रन, अमन राज नाबाद 64,