Friday, June 19, 2026
Home RANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में जहानाबाद से हारा पटना

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में जहानाबाद से हारा पटना

जयवीर सिंह हुए मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में खेले जा रहे रंधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के पाटलिपुत्र जोन के लीग मुकाबले में जहानाबाद ने पटना को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के जयवीर सिंह (13 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच का सार

विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस पटना ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 46.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रन बनाये। जवाब में जहानाबाद ने 47 ओवर में सात विकेट पर 229 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

पटना की बैटिंग

पटना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 225 रन बनाए। शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर पार्थ सिन्हा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह आये कप्तान रौनित भी खाता नहीं खुला। एक छोर का आदित्य कुमार संभाला जिन्हें मध्यक्रम के बैटरों का साथ मिला और टीम का स्कोरर 225 रन तक पहुंचा।

पटना की ओर से आदित्य कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंदों पर 86 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अनमोल कुमार ने 26 और सौरभ तिवारी ने 21 रन का योगदान दिया। पार्थ कुमार ने 22, अभिनव सिन्हा ने 21 रन बनाये।

जहानाबाद के गेंदबाजों में जयवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट झटके। गौरव कुमार ने 3 विकेट लिए और विपक्षी बल्लेबाजी को दबाव में रखा।

जहानाबाद की बैटिंग

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की शुरुआत संतुलित रही। अंकुल कुमार ने धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए 116 गेंदों पर 71 रन बनाए और टीम की जीत की नींव रखी। मध्यक्रम में नीरज कुमार (25) और राज गजेंद्र कमल (23) ने अहम योगदान दिया। सोनू यादव ने 25 रन की पारी खेली। कप्तान आयुष नंदन 21 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया।

पटना की ओर से आयुष कुमार ने 4 विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की, लेकिन अन्य गेंदबाज उनका साथ नहीं दे सके।

संक्षिप्त स्कोर

पटना : 46.3 ओवर में 225 रन पर ऑल आउट, आदित्य कुमार 86, पार्थ कुमार 22, अनमोल कुमार 21, अभिनव सिन्हा 21, उत्तम कुमार 11, अतिरिक्त 34, गौरव कुमार 3/51, जयवीर सिंह 4/21, कुमार शान 1/31

जहानाबाद : 47 ओवर में 7 विकेट पर 229 रन, अनकुल कुमार 71, सोनू यादव 25, जयवीर सिंह 13, नीरज कुमार 25, राज कमल 23, आयुष नंदन नाबाद 21, अतिरिक्त 33, उत्तम कुमार 2/43, आयुष कुमार 4/48, सौरभ तिवारी 1/44

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.